फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Satna: Disabled youth dies due to collapse of wall of dilapidated building of government school

Satna News: स्कूल की जर्जर बिल्डिंग की दीवार गिरी, मलबे में दबने से दिव्यांग की मौत, ग्रामीणों ने लगाए ये आरोप

Thu, 23 Jan 2025 01:51 PM IST
सतना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: सतना ब्यूरो Updated Thu, 23 Jan 2025 01:51 PM IST
सार

ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल की बिल्डिंग समेत उसकी बाउंड्री काफी जर्जर हालत में थी। इसके बारे में शिक्षा विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों को सूचना दी गई थी, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। इसी के चलते यह हादसा हो गया।

विज्ञापन
Satna: Disabled youth dies due to collapse of wall of dilapidated building of government school
a

विस्तार

मध्यप्रदेश के सतना जिले के कोटर थाना अंतर्गत इटौरा गांव में प्राथमिक शाला की दीवार गिरने से एक दिव्यांग युवक घायल हो गया, जिसकी इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, 17 वर्षीय अतुल सिंह पिता अशोक सिंह बुधवार दोपहर लगभग 3 बजे शासकीय प्राथमिक शाला की दीवार के पास लगे हैंडपंप से पानी पी रहा था। उसका एक साथी सागर दाहिया (14) हैंडपंप चला रहा था। इस दौरान कई साल से बंद पड़ी स्कूल की दीवार ढह गई। मलबे में दबने से अतुल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से मलबा हटाकर अतुल को बाहर निकाला गया और फिर निजी वाहन से जिला अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान अतुल की मौत हो गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने लगाया लापरवाही का आरोप 
ग्रामीणों के मुताबिक प्राथमिक शाला की बिल्डिंग समेत उसकी बाउंड्री काफी जर्जर हालत में थी। इसके बारे में शिक्षा विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों को पहले भी सूचना दी जा चुकी थी, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। इसी लापरवाही के चलते दीवार गिर गई और दिव्यांग बालक की जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

a

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed