फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Satna: The accused took away the minor who came in the procession, after raping, left in the forest and ran away

सतना: बारात में आई नाबालिग को बहला फुसलाकर ले गया आरोपी, दुष्कर्म के बाद जंगल में छोड़ कर भाग आया

Mon, 31 Jan 2022 04:14 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 31 Jan 2022 04:14 PM IST
सार

सतना जिले में एक आदिवासी नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है। नाबालिग अपने रिश्तेदार की बारात में आई थी, जिसे गांव का ही एक युवक बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ रेप किया।

विज्ञापन
Satna: The accused took away the minor who came in the procession, after raping, left in the forest and ran away
सतना में आदिवासी नाबालिग के साथ रेप (सांकेतिक फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सतना जिले में एक आदिवासी नाबालिग किशोरी से रेप का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार रामपुर बघेलान के पैपखरा गांव से नाबालिग बारात में आई थी, इसी दौरान सवर्ण समाज का एक युवक बच्ची को रात के समय बहला-फुसलाकर अपने साथ जंगल ले गया और वहां उसके साथ रेप किया। दुष्कर्म करने के बाद आरोपी नाबालिग को जंगल में छोड़ कर भाग आया। जब नाबालिग की तबीयत बिगड़ने लगी तब परिजनों को उसके साथ हुए गलत कृत्य का पता चला। परिजनों के हंगामे के बाद नाबालिग को अस्पताल में दाखिल किया गया।
विज्ञापन


मामला सतना जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के हटवा गांव का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार यहां आदिवासी समाज की एक बारात आई थी, दुल्हे की भतीजी भी बारात के साथ आई थी। रविवार की रात को जब सभी बाराती सो रहे थे, तभी वहां  सवर्ण समाज का युवक पहुंचा और नाबालिग को बातों में लगाकर अपने साथ जंगल ले गया। आरोपी बच्ची के साथ गलत काम करने के बाद उसे जंगल में ही छोड़ कर गांव वापस आ गया। घटना के बाद नाबालिग किसी तरह से जंगल के रास्ते होते हुए विवाहस्थल में पहुंची, जिसके बाद उसने अपने परिजनों को रात में हुए हादसे की जानकारी दी। नाबालिग को अस्पताल में जांच कराने के बाद थाने ले जाया गया। परिजनों की रिपोर्ट और पीड़िता के बयानों के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed