फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Satna: Speeding truck rams car, 4 killed; The whole family was cremated together

सतना: तेज रफ्तार ट्रक ने कार को कुचला, 4 की मौत; पूरे परिवार का एक साथ हुआ अंतिम संस्कार 

Thu, 25 Nov 2021 04:51 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 25 Nov 2021 04:51 PM IST
सार

सतना के एक ही परिवार के चारों सदस्यों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। परिवार जमताल से शादी में भाग लेने सतना गया था। वहां से लौट रहा था। उसी दौरान ये हादसा हुआ।  

विज्ञापन
Satna: Speeding truck rams car, 4 killed; The whole family was cremated together
सतना के सड़क हादसे में मारे गए सत्यम उपाध्याय और उनका परिवार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सतना जिले के मैहर में जीतनगर के पास भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार आ रहे ट्रक ने कार को ऐसी टक्कर मारी कि उसमें सवार पति-पत्नी और दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। पूरा परिवार ही सड़क हादसे में मारा गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सतना हादसे पर दुख जताया है। 
विज्ञापन


जमताल निवासी सत्यम उपाध्याय, उम्र-40 वर्ष अपने परिवार के अन्य सदस्यों पत्नी मोनिका, उम्र-35 वर्ष, बेटी इशानी, उम्र-8 साल, बेटा स्नेह, उम्र-10 साल के साथ शादी के लिए सतना आए थे। जब पूरा परिवार मारुति स्विफ्ट से लौट रहा था, तब मैहर थाना क्षेत्र में जीतनगर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक UP96-T-2075 ने कार को सामने से टक्कर मार दी।  टक्कर इतनी भयावह थी कि उसमें पूरा परिवार ही खत्म हो गया।  सत्यम, मोनिका और इशानी ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया था। स्नेह को जबलपुर रैफर किया गया, पर रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


एक साथ अंतिम संस्कार
कटनी रोड पर उपाध्याय मोबाइल के नाम से सत्यम उपाध्याय दुकान चलाते हैं। परिवार सहित एक शादी में भाग लेने सतना गए थे। लौटते समय परिवार ने सेल्फी भी ली। यह आखिरी फैमिली फोटो बनकर रह गई। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लिया है। जमताल में पति-पत्नी, बेटा-बेटी का एक साथ अंतिम संस्कार हुआ।   
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed