{"_id":"64d2257a1c802483650ae5c7","slug":"satna-son-killed-mother-by-attacking-with-sticks-madhya-pradesh-crime-news-latest-updates-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Satna: घर का अनाज बेचने पर बुजुर्ग मां ने डांटा, निर्दयी बेटे ने डंडे से हमला कर उसे ही मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Satna: घर का अनाज बेचने पर बुजुर्ग मां ने डांटा, निर्दयी बेटे ने डंडे से हमला कर उसे ही मार डाला
Tue, 08 Aug 2023 04:52 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Tue, 08 Aug 2023 04:52 PM IST
सार
सतना से दिल दहला देने वाली खबर आई है। घर का अनाज बेचने पर बुजुर्ग मां ने जवान बेटे को डांटा तो उसने लाठी से उस पर हमला कर दिया। मां की मौत हो गई। बेटा फरार है।
विज्ञापन
सतना में हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सतना जिले के धारकुंडी थाना क्षेत्र में एक बेटे ने अपनी मां का कत्ल कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक जिले के तराई अंचल के धारकुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बदकन में रमेश कोल नामक युवक ने सोमवार सुबह अपनी मां प्रेमिया कोल पत्नी रामचरण कोल (60) की हत्या कर दी। उसने अपनी मां के सिर पर डंडे से जानलेवा किया। उसे ऐसा करते हुए उसके पिता रामचरण ने देखा। वह चिल्लाए भी लेकिन जब तक वह और अन्य ग्रामीण वहां पहुंचकर कुछ कर पाते प्रेमिया की सांसें थम चुकी थीं। इस बीच मौका पाकर रमेश भाग निकला।
विज्ञापन
रामचरण ने पुलिस को बताया कि वह मेहनत-मजदूरी कर गुजारा करता है। पत्नी भी मजदूरी करती थी। रविवार को रमेश ने पैसों के लिए घर में रखा अनाज बेच दिया था। जानकारी होने पर प्रेमिया ने उसे डांटा-फटकारा था। इससे वह नाराज हो गया था। अपशब्द बोलने लगा था। सोमवार सुबह जब प्रेमिया घर से बाहर शौच के लिए जा रही थी। तभी रमेश हाथ में डंडा लेकर उसके पीछे पहुंच गया। जैसे ही वह पीसीसी रॉड के पास पहुंची रमेश ने उसे गालियां देते हुए उसके सिर पर डंडे से वार कर दिया। शोर सुनकर रामचरण की नजर उधर गई तो उसने देखा कि रमेश मां को मार रहा है। उसने चिल्लाना शुरू कर दिया जिसे सुनकर गांव के कुछ अन्य लोग भी उधर दौड़ पड़े। तब तक प्रेमिया की मौत हो गई थी और रमेश भाग गया था। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची धारकुंडी थाना पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी बेटे की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
