फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Satna News woman her child dead body found at house in Maihar Youth killed in Kolgawan

Satna News: मैहर में महिला और उसके बच्चे का शव घर से बरामद, कोलगवां में युवक की पत्थर से कुचल कर हत्या

Sat, 21 Jan 2023 08:17 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: गुलाम अहमद Updated Sat, 21 Jan 2023 08:17 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के सतना जिले में तीन अलग-अलग घटनाओं में चार लोगों की जान चली गई है। मैहर में एक घर में महिला और उसके दो माह के बच्चे का शव मिला है। वहीं, कोलगवां थाना क्षेत्र में एक अज्ञात युवक की पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी गई है।

विज्ञापन
Satna News woman her child dead body found at house in Maihar Youth killed in Kolgawan
Satna woman child death - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सतना जिले के मैहर में एक घर में महिला और उसके दो माह के बच्चे का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना मैहर देवी जी चौकी अंतर्गत उदयपुर की है, जहां शनिवार को एक मकान में रजनी कोरी नामक महिला फांसी पर झूलती हुई मिली। सूचना पर मौके पर पहुंच कर जब पुलिस ने मकान का दरवाजा खोला तो अंदर दो माह का बच्चा भी मृत पाया गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। हालांकि, सुसाइड नोट पर लिखी हुई बातों को अभी जांच के दायरे में रखा गया है। घटना के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस इसकी गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई है। बता गया है कि मृतक महिला का पति गुरु प्रसाद कोरी घटना के वक्त घर में मौजूद नहीं पाया गया। पुलिस केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन

कोलगवां में युवक की पत्थर से कुचल कर हत्या

Satna News woman her child dead body found at house in Maihar Youth killed in Kolgawan
murder in Kolgawan - फोटो : अमर उजाला

सतना जिले के कोलगवां थाना क्षेत्र में एक अज्ञात युवक की पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी गई है। सिंधी कैंप स्थित बसोर बस्ती में युवक का शव पड़ा मिला था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोलगवां पुलिस हत्या का प्रकरण दर्ज करते हुए मामले की जांच में जुट गई है। मृत युवक और हमलावर की पहचान करने में पुलिस की एक टीम लगाई गई है। पुलिस के सामने पहली चुनौती मृतक की पहचान की है।

हिरौंदी में बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Satna News woman her child dead body found at house in Maihar Youth killed in Kolgawan
बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत - फोटो : अमर उजाला

इधर, जिले के मझगवां थाना अंतर्गत हिरौंदी में खेत की रखवाली करने गए 66 वर्षीय बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। व्यक्ति शुक्रवार की रात गांव के पास ही अपने खेत की रखवाली करने गया था। शनिवार सुबह घर न पहुंचने पर परिजनों द्वारा पता तलाशी की गई। वृद्ध अपने ही खेत में बने हुए छप्पर के नीचे मृत मिला। इसके बाद परिजनों ने मझगवां थाना पुलिस को सूचना दी। मझगवां थाना प्रभारी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं, परिजनों ने परिवारिक विवाद को लेकर हत्या की शंका जताई गई है। पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed