फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Satna News Tiger crossing road captured in mobile camera in majhgawan forest in satna madhya pradesh

Satna News: मझगवां के जंगल में बढ़ी बाघों की चहल कदमी, सड़क पार करता टाइगर मोबाइल कैमरे में कैद

Thu, 19 Jan 2023 02:52 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: गुलाम अहमद Updated Thu, 19 Jan 2023 02:52 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के सतना जिले में मझगवां रेंज में पिछले 15 दिनों में पांच बाघों को देखा गया है। एक बाघ को मझगवां आरटीओ बैरियर के पास देखा गया था, जिसने हजारा नाला के पास एक गाय का शिकार भी किया था। इसके चार दिनों बाद ही तीन बाघ वन विभाग के ट्रैप कैमरों में कैद हुए थे।

विज्ञापन
Satna News Tiger crossing road captured in mobile camera in majhgawan forest in satna madhya pradesh
Tiger Spotted in Satna - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सतना जिले के मझगवां क्षेत्र के जंगल में इन दिनों बाघों की चहल कदमी देखी जा रही है। इस बीच बुधवार की रात भी एक बाघ यहां सड़क पर नजर आया, जो मोबाइल कैमरे में कैद हो गया। सतना वन मंडल के मझगवां वन परिक्षेत्र में बाघ सड़क पार करते देखा गया। मझगवां बस्ती से दो किमी दूर पवरिया बाबा आश्रम के पास रात लगभग आठ बजकर 25 मिनट पर बाघ सड़क पार कर रहा था। इस दौरान एक कार सवार ने उसे मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। हालांकि बाघ जल्द ही झाड़ियों में घुस कर जंगल की तरफ बढ़ गया। बाघ के मूवमेंट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ है। 

विज्ञापन


15 दिनों में पांच बाघों को देखा गया 
मझगवां रेंज में पिछले 15 दिनों में पांच बाघों ने दस्तक दी है। एक बाघ को मझगवां आरटीओ बैरियर के पास देखा गया था, जिसने हजारा नाला के पास एक गाय का शिकार भी किया था। इसके चार दिनों बाद ही तीन बाघ वन विभाग के ट्रैप कैमरों में कैद हुए थे। इनमें से एक बाघिन थी, जबकि दो नर बाघ थे। वन विभाग के दावे के मुताबिक, इन तीनों बाघों को इससे पहले यहां कभी नहीं देखा गया था।
विज्ञापन


बाघों का प्राकृतिक कॉरिडोर है मझगवां रेंज
सतना वन मंडल की मझगवां रेंज का यह इलाका बाघों का पुराना प्राकृतिक कॉरिडोर भी माना जाता है। बरौंधा के जरिए पन्ना टाइगर रिजर्व के जंगलों से जुड़ने वाला यह क्षेत्र यूपी के रानीपुर इलाके से भी जुड़ा है। रानीपुर में वन अभयारण्य बनाए जाने को हाल ही में यूपी की योगी सरकार ने मंजूरी दी है। सरभंगा अभयारण्य बनाने की मांग सतना जिले के इस क्षेत्र में पिछले काफी समय से उठ रही है। लेकिन राजनीतिक और प्रशासनिक इच्छा शक्ति की कमी के कारण सब कुछ ठंडे बस्ते में ही पड़ा है। जबकि जानकारों की मानें तो यहां के जंगल बाघों के लिए अनुकूल हैं। इस क्षेत्र में बाघों की बढ़ती तादाद भी इसका बड़ा सबूत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed