फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Satna News Manchala said if you don't love then show your life 11th student cut her wrist with blade

Satna News: मनचला बोला अगर प्यार नहीं करती तो जान देकर दिखाओ, 11वीं की छात्रा ने ब्लेड से कलाई काटी

Thu, 06 Apr 2023 07:07 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 06 Apr 2023 07:07 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के सतना जिले से प्रेम-प्रसंग का मामला सामने आया है। यहां पर एक मनचला युवक युवती से बोल अगर प्यार नहीं करती तो जान देखर दिखाओ। आवेश में आकर युवती ने ब्लेड से कलाई काट ली।

विज्ञापन
Satna News Manchala said if you don't love then show your life 11th student cut her wrist with blade
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सतना जिले के अमरपाटन में कक्षा 11वीं की परीक्षा देने आई छात्रा ने अपने गांव के ही एक लड़के की छेड़छाड़ से परेशान होकर हाथ की नस काट ली। पुलिस ने आरोपी लड़के सत्येन्द्र पाण्डेय को गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा की स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अमरपाटन थाना क्षेत्र के बरहिया गांव की 15 साल की छात्रा शासकीय कन्या विद्यालय अमरपाटन में 11वीं की छात्रा है। बुधवार को उसकी परीक्षा थी। वह बस से परीक्षा देने आई थी। बस से उतरकर वह जब विद्यालय की ओर जा रही थी, तभी नगर परिषद के सामने उसके गांव के सत्येन्द्र पाण्डेय ने रोक लिया और उससे छेड़छाड़ करने लगा, छात्रा ने उसे समझाया। तभी सत्येन्द्र ने उसे ब्लेड दी और उकसाते हुए कहा कि अगर प्यार नहीं करती हो तो जान देकर दिखाओ। छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने ब्लेड लेकर अपने बाएं हाथ की कलाई काट ली।
विज्ञापन


लगातार कर रहा था परेशान...
परिजनों ने बताया कि आरोपी सत्येन्द्र पाण्डेय छात्रा को लगातार परेशान करता था। गांव में भी उसके साथ अक्सर बदसलूकी करता था। सत्येन्द्र के परिजनों को भी इसकी जानकारी दी गई थी। लेकिन उसकी आदतों में कोई सुधार नहीं हुआ। घटना की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने आरोपी सत्येन्द्र पाण्डेय को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मच गया हड़कंप...
जैसे ही छात्रा ने कलाई काटी, यह देख सत्येन्द्र मौके से भाग निकला। यहां लोगों की भीड़ जुट गई। स्कूल के सामने की घटना थी। यहां विद्यालय के छात्र भी पहुंच गए। सभी ने मिल कर आनन-फानन में छात्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। यहां चिकित्सा स्टाफ ने प्रारंभिक इलाज कर उसे सतना जिला चिकित्सालय के लिए रेफर किया। लेकिन छात्रा ने अपने स्थिति ठीक बताते हुए परीक्षा देने की बात कही। इसके बाद वह परीक्षा देने चली गई। बाद में सूचना मिलने पर परिजन आए और परीक्षा के बाद छात्रा को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed