फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Satna News Husband Shoots Wife On Dhanteras Condition Critical

धनतेरस की रात बड़ी वारदात: भागती रही पत्नी, फायर करता रहा पति, दो साल पहले शादी हुई थी

Sat, 11 Nov 2023 12:11 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 11 Nov 2023 12:11 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के सतना में धनतेरस की रात एक पति ने पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने अपनी पत्नी पर एक के बाद एक तीन फायर किए। फिलहाल गोली लगने से घायल महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन
Satna News Husband Shoots Wife On Dhanteras Condition Critical
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सतना में धनतेरस की रात एक पति ने अपनी ही पत्नी को गोली मार दी। महिला की हालत गंभीर है, उसे अस्पताल ले जाया गया है। इधर, वारदात के बाद आरोपी पति फरार हो गया है। मामला उचेहरा थाना क्षेत्र के अतरहार गांव का है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गांव में शुक्रवार रात करीब नौ बजे गोली चलने की वारदात से दहशत फैल गई। उमापति पटेल निवासी खजवा पन्ना ने वर्षा सिंह नाम की युवती पर गोलियां चला दी। उमापति ने एक के बाद एक तीन फायर किए। वर्षा उससे बचने के लिए भागी, लेकिन उमापति उसकी जान लेने पर आमादा हो गया। इस दौरान उसने खाना बना रही वर्षा की छोटी बहन पर भी निशाना साधने की कोशिश की, लेकिन वह बच गई। वर्षा को तीन में से एक गोली लगी और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी।
विज्ञापन


इसी बीच ग्रामीण और परिजन वहां आ गए। इसी दौरान आरोपी दीवार कूदकर बगीचे की तरफ भाग निकला। गंभीर हालत में वर्षा को उचेहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है। घटना की सूचना मिलने पर उचेहरा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि आरोपी उमापति घायल वर्षा सिंह (20) का पति है। वर्षा से उसकी शादी करीब दो साल पहले हुई थी, लेकिन उमापति उसके साथ मारपीट करता था। प्रताड़ना से तंग आकर वर्षा अपने मायके अतरहार आ गई। पिछले डेढ़ साल से वह मायके में ही थी और उसने उमापति के साथ जाने से इंकार कर दिया था।


शुक्रवार रात जब वर्षा अपनी मां के साथ घर पर पुताई कर रही थी और उसकी बहन खाना बना रही थी, तभी आरोपी उमापति वहां आ गया और सीधे वर्षा पर एक-एक कर तीन फायर कर दिए। वर्षा उससे बचने के लिए भागने लगी, लेकिन आरोपी उस पर एक के बाद एक फायर करता रहा। इधर, पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed