{"_id":"655c943783be6b2dcb068fce","slug":"satna-news-death-of-an-undertrial-prisoner-lodged-in-nagaud-sub-jail-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Satna News: नागौद उप जेल में बंद विचाराधीन कैदी की मौत, तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल लाया गया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Satna News: नागौद उप जेल में बंद विचाराधीन कैदी की मौत, तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल लाया गया था
Tue, 21 Nov 2023 04:57 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 21 Nov 2023 04:57 PM IST
सार
Satna News: सतना जिले की नागौद उप जेल में बंद एक विचाराधीन कैदी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने पर उसे जेल से अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
नागौद उप जेल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सतना की नागौद उप जेल में बंद एक विचाराधीन कैदी की मंगलवार सुबह हार्ट अटैक से मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने पर उसे जेल से अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, नागौद उप जेल में न्यायिक अभिरक्षा में बंद विचाराधीन कैदी शिवकुमार रावत पिता मुरलीधर रावत (30) निवासी ग्राम ककरहिया फतेहपुर जिला बाराबंकी उत्तर प्रदेश की मंगलवार को मौत हो गई। उसका हार्ट फेल हो गया। सुबह लगभग सात बजे उसकी तबीयत बिगड़ी थी, जिसके बाद उसे आनन-फानन में नागौद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
बताया जाता है कि मृतक कैदी शिवकुमार रावत पर मारपीट और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज था। नागौद थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा-376, 294, 323 एवं 506 के तहत दर्ज अपराध क्रमांक 518/23 में उसे जुलाई में गिरफ्तार किया था। जेलर कमलेश राय ने बताया, मंगलवार सुबह लगभग सात बजे कैदी को चक्कर आने की जानकारी मिली थी। उसे तत्काल अस्पताल भेजा गया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। डॉक्टरों के मुताबिक, उसकी मौत हार्ट अटैक से हुई। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने के लिए वाहन का प्रबंध भी कराया गया है, वे शाम तक नागौद पहुंचेंगे।
विज्ञापन
