फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Satna News Death of an undertrial prisoner lodged in Nagaud sub jail

Satna News: नागौद उप जेल में बंद विचाराधीन कैदी की मौत, तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल लाया गया था

Tue, 21 Nov 2023 04:57 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 21 Nov 2023 04:57 PM IST
सार

Satna News: सतना जिले की नागौद उप जेल में बंद एक विचाराधीन कैदी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने पर उसे जेल से अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Satna News Death of an undertrial prisoner lodged in Nagaud sub jail
नागौद उप जेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सतना की नागौद उप जेल में बंद एक विचाराधीन कैदी की मंगलवार सुबह हार्ट अटैक से मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने पर उसे जेल से अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, नागौद उप जेल में न्यायिक अभिरक्षा में बंद विचाराधीन कैदी शिवकुमार रावत पिता मुरलीधर रावत (30) निवासी ग्राम ककरहिया फतेहपुर जिला बाराबंकी उत्तर प्रदेश की मंगलवार को मौत हो गई। उसका हार्ट फेल हो गया। सुबह लगभग सात बजे उसकी तबीयत बिगड़ी थी, जिसके बाद उसे आनन-फानन में नागौद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


बताया जाता है कि मृतक कैदी शिवकुमार रावत पर मारपीट और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज था। नागौद थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा-376, 294, 323 एवं 506 के तहत दर्ज अपराध क्रमांक 518/23 में उसे जुलाई में गिरफ्तार किया था। जेलर कमलेश राय ने बताया, मंगलवार सुबह लगभग सात बजे कैदी को चक्कर आने की जानकारी मिली थी। उसे तत्काल अस्पताल भेजा गया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। डॉक्टरों के मुताबिक, उसकी मौत हार्ट अटैक से हुई। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने के लिए वाहन का प्रबंध भी कराया गया है, वे शाम तक नागौद पहुंचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed