{"_id":"636651df22922f12c53e33c6","slug":"satna-news-dead-body-of-youth-found-in-satna-forest-was-missing-since-diwali","type":"story","status":"publish","title_hn":"Satna News: सतना के जंगल में मिली युवक की लाश, दिवाली के बाद से था लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Satna News: सतना के जंगल में मिली युवक की लाश, दिवाली के बाद से था लापता
Sat, 05 Nov 2022 05:36 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sat, 05 Nov 2022 05:36 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के सतना जिले के जंगल में एक युवक की लाश बरामद हुई है। यह युवक दिवाली के बाद से ही लापता बताया जा रहा है।
विज्ञापन
सतना में गुम हुए युवक की लाश बरामद हुई है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सतना जिले के जंगलों में एक युवक की लाश मिलने से पूरे इलाके में दहशत की स्थिति बन गई है। बरौंधा थाना क्षेत्र के अंतर्गत दस दिन पहले एक युवक गुम हो गया था, यह लाश उसकी ही बताई जा रही है।
विज्ञापन
बरौंधा थाना क्षेत्र में रहने वाला एक युवक दस दिन से लापता था। उसका शव जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। पूरा मामला बरौन्धा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत झरी के हरदी जागीर अंतर्गत ग्राम सैजनवा का है।
विज्ञापन
सैजनवा निवासी मुन्ना लाल यादव का पुत्र बबलू यादव बीती दिवाली की रात को अपने मामा के गांव गोरसिहाई से अपने गांव सैजनवा वापस आते समय लापता हो गया था। इसके बाद परिजनों ने थाना बरौंधा में युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसी समय से परिजनों के साथ ही थाना पुलिस द्वारा लगातार लापता युवक बबलू की तलाश की जा रही थी। मृतक के पिता मुन्नालाल यादव ने कहा कि उनके पुत्र को कोई व्यक्ति घर से ले गया था।और उसके बाद उनका पुत्र लापता हो गया था।
विज्ञापन
तीन नवंबर को बरामद हुई लाश
सतना में तीन नवंबर को लालपुर के जंगल में एक शव बरामद किया गया। तब बबलू के परिजनों को बुलवाकर शव की शिनाख्त करवाई गई। परिजनों vs शव की शिनाख्त लापता बबलू के रूप में की है। पुलिस ने शुक्रवार को शव मझगंवा सीएचसी लाया और पोस्टमॉर्टम कराया गया।
27 अक्टूबर को गुमशुदगी दर्ज हुई थी
एसडीओपी चित्रकूट आशीष जैन ने बताया कि 27 अक्टूबर को थाना बरौंधा में युवक की गुमशुदगी दर्ज की गई थी। इसके बाद गुरुवार को जंगल में शव बरामद किया गया है। मृतक के परिजनों ने कुछ लोगों पर संदेह व्यक्त किया गया है। इस कारण संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रथमदृष्टया यह हत्या का मामला लगता है। पुलिस शीघ्र ही मामले का खुलासा करेगी।
