फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Satna: At Jawahar Navodaya Vidyalaya, Rahikwara, 15 children got sick after eating spoiled poha, trying to suppress the matter

सतना: जवाहर नवोदय विद्यालय में खराब पोहा खाने से 15 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, मामला दबाने की कोशिश

Wed, 20 Apr 2022 02:18 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 20 Apr 2022 02:18 PM IST
सार

सतना जिले के एक नवोदय विद्यालय के 15 बच्चे अचानक बीमार पड़ गए, पहले तो बताया गया कि उन्हें गर्मी लग गई है। पड़ताल में पता चला कि सभी को सुबह नाश्ते में पोहा दिया गया था, उसी को खाने के बाद इनकी तबीयत बिगड़ी है। 10 बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने हंगामा कर दिया, विधायक भी मौके पर पहुंच गए हैं।
 

विज्ञापन
Satna: At Jawahar Navodaya Vidyalaya, Rahikwara, 15 children got sick after eating spoiled poha, trying to suppress the matter
10 बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सतना जिले के एक नवोदय विद्यालय के 15 बच्चे अचानक बीमार पड़ गए, पहले तो बताया गया कि उन्हें गर्मी लग गई है। पर पड़ताल में पता चला कि सभी को सुबह नाश्ते में पोहा दिया गया था, उसी को खाने के बाद इनकी तबीयत बिगड़ी है। 10 बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने हंगामा कर दिया, विधायक भी मौके पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सतना जिले के नागौद रहिकवारा ग्राम स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय का मामला है। 15 बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ने से स्कूल स्टाफ में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नागौद लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि सुबह नाश्ता करने के बाद बच्चों की तबीयत खराब हुई है, आशंका जताई जा रही है कि गर्मी के चलते नाश्ता खराब हो गया होगा जिसे बच्चों ने खा लिया।
विज्ञापन

 
मामला दबाने की कोशिश
बीमार बच्चों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। उधर विद्यालय के प्रिंसिपल ने कहा कि बच्चों को गर्मी लग गई है। विद्यालय प्रबंधन ने बच्चों के बोलने पर रोक लगा दी है। प्रशासनिक अधिकारी अब तक अस्पताल में नहीं पहुंचे हैं। सूत्रों ने बताया कि इस मामले में कुछ भी नहीं बोलने के ऊपर से आदेश हैं, इसलिए मौके पर नहीं पहुंचे अधिकारी। डॉक्टर भी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। बताया जा रहा है कि बच्चों की तबीयत बिगड़ने के बाद ऊपर से कहा गया कि सभी को गर्मी लगने की जानकारी दी जाए। मामले की जानकारी लगते ही बच्चों के परिजन पहले तो स्कूल पहुंचे फिर अस्पताल आए। यहां उन्होंने हंगामा कर दिया। हंगामे की सूचना के बाद नागौद विधायक नागेंद्र सिंह अस्पताल पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में डॉ. वीके तिवारी ने बच्चों को भर्ती कर उनका इलाज शुरू किया। थोड़ी देर में 5 बच्चों की हालत में सुधार आ गया, लेकिन 10 छात्राएं अभी भी भर्ती हैं। जिन बच्चों का इलाज अस्पताल में चल रहा है उनमें हितिका बागरी, शुचिता सिंह, दीपाक्षी, सृष्टि सिंह, दीपिका सिंह, श्वेता रावत, नैंसी कोरी, दिव्या बागरी, यशिका नामदेव तथा करीना अहिरवार शामिल हैं। करीना 11वीं की छात्र है, जबकि शेष कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थी हैं।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed