फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Satna: 10,000 Rewarded Bandit Arrested After 12 Years, He Had Been Hiding as a Guard in Delhi

सतना: 12 साल बाद पकड़ा गया 10 हजार का इनामी डकैत, दिल्ली में सिक्योरिटी गार्ड बनकर छिपा था लल्लू यादव

Tue, 27 Oct 2026 09:57 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 27 Oct 2026 09:57 AM IST
सार

धारकुंडी थाना पुलिस ने बबली और लवलेश गिरोह से जुड़े डकैत को 12 साल बाद गिरफ्तार किया है। मामला दर्ज होने के बाद वह परिवार के साथ दिल्ली चला गया था, जहां सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हुए पहचान छिपाकर रह रहा था।

विज्ञापन
Satna: 10,000 Rewarded Bandit Arrested After 12 Years, He Had Been Hiding as a Guard in Delhi
हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले की धारकुंडी थाना पुलिस ने डकैत बबली और लवलेश गिरोह के डकैत लल्लू यादव को 12 साल बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने 10 हजार रुपये के इस इनामी आरोपी को उसके गांव से घेराबंदी कर पकड़ा। 45 वर्षीय आरोपी लल्लू यादव चित्रकूट के जमुनिहाई-टिकरिया गांव का रहने वाला है।

विज्ञापन


जंगल में तलाशी और गांव में घेराबंदी
धारकुंडी और मारकुंडी के जंगलों में हाल ही में हुई बकरी चोरी की घटना के बाद से पुलिस की टीमें लगातार तलाशी अभियान चला रही थीं। पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह के निर्देश पर धारकुंडी और मारकुंडी के जंगलों में पुलिस टीमें सर्चिंग कर रही थीं। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि 10 हजार रुपये का इनामी डकैत लल्लू यादव अपने गांव आया हुआ है। सूचना के आधार पर धारकुंडी थाना पुलिस की टीम ने तुरंत गांव में पहुंचकर चारों तरफ से घेराबंदी की। इस दौरान आरोपी ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की लेकिन मुस्तैद पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: इंदौर: तेज आवाज पर हाईकोर्ट सख्त, कचरा गाड़ियों का शोर 25% घटाने का आदेश, हर थाने में होगा ध्वनि मापक यंत्र
विज्ञापन
विज्ञापन


पहचान छिपाकर गिरफ्तारी से बच रहा था आरोपी
गिरफ्तारी के बाद पुलिस की पूछताछ में आरोपी लल्लू यादव ने बताया कि केस दर्ज होने के बाद वह अपने परिवार के साथ दिल्ली चला गया था। वहां वह सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहा था और इतने समय से लगातार अपनी पहचान छिपाकर गिरफ्तारी से बचकर रह रहा था। 12 साल बाद हुई इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed