{"_id":"633544fb5b77f723b733f09a","slug":"sarpanch-and-villagers-caught-the-ration-of-the-poor-carrying-black-marketing-in-umaria","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: कालाबाजारी करने ले जा रहे गरीबों के राशन को सरपंच और ग्रामीणों ने पकड़ा, पिकअप से चावल के बोरे जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: कालाबाजारी करने ले जा रहे गरीबों के राशन को सरपंच और ग्रामीणों ने पकड़ा, पिकअप से चावल के बोरे जब्त
Thu, 29 Sep 2022 12:40 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Thu, 29 Sep 2022 12:40 PM IST
सार
उमरिया के नौरोजाबाद के सस्तरा ग्राम में सरपंच और ग्रामीणों ने मिलकर सरकारी राशन दुकान के चावल से भरे एक पिकअप को पकड़ा। सरपंच ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
जब्त किए गए चावल के बोरे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश के कई जिलों में इन दिनों सरकारी राशन दुकानों से खाद्यान के कालाबाजारी के मामले सामने आ रहे हैं। हाल ही में उमरिया जिले के नौरोजाबाद के ग्राम पंचायत सस्तरा में ग्राम पंचायत सरपंच व ग्रामीणों ने मिलकर राशन के चावल को पकड़ा।
बताया जा रहा है कि महेंद्रा पिकअप गाड़ी क्रमांक MP 54.GA 0685 में करीब छह से आठ बोरी चावल भरे थे, ग्रामीणों ने सरपंच के साथ मिलकर वाहन को पकड़ लिया और खाद्य आपूर्ति निरीक्षक को मामले की सूचना दी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची खाद्य आपूर्ति निरीक्षक व नौरोजाबाद पुलिस ने रात में लगभग 8 से 9 बजे के बीच सस्तरा पहुंचकर पिकअप को कब्जे में ले लिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
ग्रामीणों ने राशन डीलर पर सरकारी राशन की कालाबाजारी करने का आरोप लगाते हुए बेचने का आरोप लगाया है। खाद्य आपूर्ति निरीक्षक ज्ञगदत्त त्रिपाठी और पुलिस के सामने सरपंच ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकारी राशन कोटे का है। सरपंच ने कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
बता दें, हाल ही में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने राशन वितरण में गड़बड़ी पाए जाने पर श्योपुर के जिला आपूर्ति अधिकारी को सस्पेंड कर दिया था। वहीं, सीएम ने अधिकारियों को राशन वितरण में गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।