फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sant Ravidas Jayanti today: CM will virtually participate in the program in Bhopal, will address public meeting in Kamal Nath Sagar

संत रविदास जयंती आज: सीएम भोपाल में कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल होंगे, कमलनाथ सागर में जनसभा को संबोधित करेंगे 

Wed, 16 Feb 2022 09:27 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 16 Feb 2022 09:27 AM IST
सार

संत रविदास जयंती पर आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल होंगे। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ रविदास महाराज की जयंती पर सागर के कजलीवन मैदान में बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। 
 

विज्ञापन
Sant Ravidas Jayanti today: CM will virtually participate in the program in Bhopal, will address public meeting in Kamal Nath Sagar
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में संत रविदास जयंती पर बुधवार को सभी ग्राम पंचायतों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना पॉजिटिव होने के चलते भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल होंगे। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ रविदास महाराज की जयंती पर सागर के कजलीवन मैदान में बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन


प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस दोनों को ही दलित वोटरों की याद आ गई है। इसलिए आदिवासियों के बाद दोनों ही दल दलित वोटर्स को साधने में लग गए है। दोनों ही राजनीतिक दल का फोकस अब दलितों की 16 प्रतिशत आबादी पर है। यहीं कारण है कि भाजपा इस वोट बैंक को साधने के लिए राज्य, जिला, विकासखण्ड से लेकर ग्राम पंचायत तक कार्यक्रम आयोजित कर रही है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल में पहले राज्य स्तर के कार्यक्रम में भेल क्षेत्र में स्थित संत रविदास मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे, लेकिन एक दिन पहले कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अब वह वर्चुअली कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सागर में दोपहर में रविदास जयंती पर आयोजित बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। यह सभा सागर के छावनी परिषद के कजली वन मैदान में आयोजित होगी। साथ ही कांग्रेस की तरफ से ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

Sant Ravidas Jayanti today: CM will virtually participate in the program in Bhopal, will address public meeting in Kamal Nath Sagar
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी - फोटो : सोशल मीडिया

यह है अनुसूचित जाति वोट का गणित 
प्रदेश में अनुसूचित जाति के लिए 230 सीट में से 35 सीटें आरक्षित हैं। वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 28, कांग्रेस को 4 और बसपा को 3 सीटों पर जीत मिली थी। वहीं, 2018 के चुनाव में भाजपा सिर्फ 18 सीटों पर ही जीत सकी। जबकि कांग्रेस ने 16 सीटें जीत लीं और एक बीएसपी के खाते में गई। उपचुनाव 2020 के बाद भाजपा के पास 35 में से 23, कांग्रेस 22 और बीएसपी के पास 1 सीट है। अब दोनों ही पार्टियों की तरफ से दलित वोटरों को रिझाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed