{"_id":"5b92350d867a55013b10fe71","slug":"sand-mafia-crushed-with-tractor-trolley-killing-deputy-ranger-in-morena","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश में रेत माफियाओं का कहर जारी, ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर की डिप्टी रेंजर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश में रेत माफियाओं का कहर जारी, ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर की डिप्टी रेंजर की हत्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Updated Fri, 07 Sep 2018 01:51 PM IST
विज्ञापन
Illegal sand mining
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश के मुरैना में अवैध रेत उत्खनन रोकने पर वन विभाग के 50 वर्षीय उप रेंजर को आज सुबह रेत माफियाओं ने कथित रूप से जान बूझकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। मुरैना के पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने बताया, 'डिप्टी रेंजर सूबेदार सिंह कुशवाहा की रेत माफियाओं ने ट्रैक्टर से कुचलकर आज सुबह करीब आठ बजे हत्या कर दी।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वह मुरैना के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग-3 पर बनी वन विभाग की चेक पोस्ट पर अपने साथियों सहित ड्यूटी पर तैनात थे। चम्बल घड़ियाल अभ्यारण्य एरिया से अवैध रेत उत्खनन व परिवहन रोकने के लिए यहाँ जिला टॉस्क फोर्स ने यह वन चेक पोस्ट बनाई है ।
विज्ञापन
सांघी ने बताया कि आज सुबह करीब 8 बजे चंबल नदी से अवैध उत्खनन कर रेत भरकर आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को वहां तैनात डिप्टी रेंजर सूबेदार सिंह कुशवाहा ने सड़क पर कांटा पट्टी डालकर रोकने की कोशिश की। इस दौरान एक ट्रॉली तो आगे निकल गयी लेकिन इसी बीच पीछे से आ रही दूसरी ट्रॉली ने उन्हें कुचल दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि घटना के बाद कुशवाहा को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सांघी ने बताया की घटना के बाद अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को रेत माफिया मौके से लेकर भाग गए।
उन्होंने कहा कि आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान की जा रही है। सांघी ने बताया कि घटना में संलिप्त अभी किसी भी ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक व मालिक का पता नहीं चल सका है।
उन्होंने कहा कि सिविल लाइन पुलिस थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ के भादंवि की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस व वन विभाग की टीमें आरोपियों की तलाश कर रही है। सांघी ने बताया कि कुशवाहा का जिला अस्पताल मुरैना में पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है।
इनपुट: भाषा
