{"_id":"63bad4a96a98021542534ce9","slug":"sakshi-malik-will-come-to-ratlam-on-the-launch-of-khel-chetna-mela","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ratlam: साक्षी मलिक की मौजूदगी में शुरू होगा खेल चेतना मेला, स्पर्धा में उतरेंगे सात हजार से ज्यादा खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ratlam: साक्षी मलिक की मौजूदगी में शुरू होगा खेल चेतना मेला, स्पर्धा में उतरेंगे सात हजार से ज्यादा खिलाड़ी
Sun, 08 Jan 2023 08:06 PM IST
अर्पित याग्निक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
Published by: अर्पित याग्निक
Updated Sun, 08 Jan 2023 08:06 PM IST
सार
रतलाम में 9 से 12 जनवरी तक आयोजित होने वाले 23वें खेल चेतना मेले में शहर के 100 विद्यालयों के सात हजार से अधिक खिलाड़ी दमखम दिखाने उतरेंगे। इस प्रतियोगिता में 18 खेल कराए जाएंगे।
विज्ञापन
साक्षी मलिक की मौजूदगी में शुरू होगा खेल चेतना मेला
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्रीड़ा भारती एवं चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित 23वें खेल चेतना मेले के शुभारंभ के अवसर पर ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक रतलाम आएंगी। 23वीं अंतरविद्यालयीन खेलकूद स्पर्धा 9 से 12 जनवरी तक शहर के विभिन्न खेल मैदानों पर आयोजित होगी। खेल मेले की शुरुआत से पूर्व आठ जनवरी रविवार को कुश्ती स्पर्धा में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का वजन नेहरू स्टेडियम में किया गया।
विज्ञापन
नेहरू स्टेडियम में 9 जनवरी को प्रातः 10 बजे आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में विशिष्टि अतिथि ओलंपियन पहलवान साक्षी मलिक के साथ मुख्य अतिथि सांसद गुमानसिंह डामोर, क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रसाद महानकर, महापौर प्रहलाद पटेल रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक व फाउंडेशन अध्यक्ष, क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष चेतन्य काश्यप करेंगे।
विज्ञापन
शहर में निकाली जाएगी खेल चेतना रैली
खेल चेतना मेले की शुरुआत से पूर्व शहर के कॉलेज ग्राउंड से शहर में खेलों के प्रति जागृति लाने के उद्देश्य से स्कूली बच्चों की खेल चेतना रैली निकाली जाएगी। प्रातः 9 बजे इसका शुभारंभ ओलंपियन साक्षी मलिक व अतिथिगण द्वारा किया जाएगा। यह रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर नेहरू स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह स्थल पर समाप्त होगी।
विज्ञापन
स्पर्धा में शामिल हुआ योग
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित होने वाले खेल चेतना मेला में शहर के 100 से अधिक स्कूलों के सात हजार खिलाड़ी 18 खेलों में भाग लेंगे। स्पर्धा में पहली बार योग और बालिका वर्ग की हॉकी के साथ कुछ खेलों में मिनी वर्ग को शामिल गया है। खेल मेले में योग, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, कुश्ती, व्हॉलीबॉल, शतरंज, तैराकी, मलखंब, स्केटिंग, शूटिंग, शरीर सौष्ठव की स्पर्धाएं आयोजित होंगी।
