फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   Young poet Adarsh Dubey of Shayari Sagar will read in International Mushaira of Dubai

Sagar: दुबई में शायरी पढ़ेंगे युवा शायर आदर्श दुबे, 28 को अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन और मुशायरा

Wed, 11 Sep 2024 08:06 AM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Wed, 11 Sep 2024 08:06 AM IST
सार

आदर्श दुबे पहले भी जश्ने बहार, स्वर धरोहर जैसे कई प्रतिष्ठित मंचों पर देश भर में आमंत्रित किए जाते रहे हैं। वे अपनी शायरी से सागर शहर का नाम पूरे भारत में रोशन करते रहे हैं।  

विज्ञापन
Young poet Adarsh Dubey of Shayari Sagar will read in International Mushaira of Dubai
शायर

विस्तार

संयुक्त अरब अमीरात में एमएसके इवेंट्स ऑस्ट्रेलिया द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन और मुशायरे में पाकिस्तान, सऊदी अरब, और ऑस्ट्रेलिया के चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त शायरों और कवियों के बीच सागर के युवा शायर आदर्श दुबे (Aadarsh Dubey) 28 सितंबर को दुबई में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन


आदर्श दुबे सागर के पहले शायर और कवि हैं जो अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी शायरी पढ़ेंगे। इसकी जानकारी लगने देश के साहित्यकार आदर्श दुबे को शुभकामनाएं दे रहे हैं। यह सागर ही नहीं पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है। 
विज्ञापन


आदर्श दुबे पहले भी जश्ने बहार, स्वर धरोहर जैसे कई प्रतिष्ठित मंचों पर देश भर में आमंत्रित किए जाते रहे हैं। वे अपनी शायरी से सागर शहर का नाम पूरे भारत में रोशन करते रहे हैं। आदर्श ने शेरो-शायरी के श्रोताओं के बीच काफी सुर्खियां बटोरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो किताबें भी आई आदर्श की
आदर्श दुबे की दो किताबें, "मैं इक चिराग हूं" (हिंदी में) और "ग़ज़ल का आंगन" (उर्दू में), प्रकाशित हुई हैं। इन किताबों को मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी ने प्रकाशित किया और इन्हें मुंबई में महाराष्ट्र उर्दू अकादमी से अवार्ड मिला। ये किताबें काफी लोकप्रिय हुई हैं। इसके अलावा, वे अनेकों टेलीविजन चैनलों और पत्र-पत्रिकाओं में अपनी शायरी का जादू बिखेरते रहते हैं। चौबीस वर्षीय आदर्श दुबे ने उर्दू शायरी के क्षेत्र में अपार उपलब्धियां प्राप्त की हैं।

 

शायर

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed