फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News young man who went to the drain in Sagar Rahli was swept away in water search continues

MP News: सागर के रहली में नाला किनारे गया युवक पानी में बहा, तलाश जारी

Wed, 11 Sep 2024 05:39 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Wed, 11 Sep 2024 05:39 PM IST
सार

सागर जिले के रहली में हादसा हुआ है। निस्तार के लिए गया युवक नाले के पानी में बह गया। फिलहाल, युवक की तलाश जारी है।

विज्ञापन
MP News young man who went to the drain in Sagar Rahli was swept away in water search continues
नाले में बहे युवक की तलाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर जिले में मंगलवार शाम से लगातार हो रही बारिश से जिले के नदी नाले पानी से सराबोर हैं। लगातार बारिश के इस दौर में पूरा क्षेत्र जलमग्न है। नदी नाले उफान पर चल रहे हैं। इसी बीच सागर जिले की गढ़ाकोटा तहसील के ग्राम मडिया अग्रसेन में नाले में एक युवक के बहने की खबर सामने आई है, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया है और युवक की तलाश शुरू की गई है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह एक युवक ग्राम से निकले नाले के पास निस्तार के लिए गया था। जहां नाले में तेज बहाव के कारण वह बह गया। जब इसकी जानकारी ग्रामीणों को लगी तो उन्होंने इसकी सूचना ग्राम के सरपंच को दी। सरपंच प्रीतम सिंह लोधी ने गढ़ाकोटा पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही गढ़ाकोटा थाना प्रभारी रजनीकांत दुबे ट्रैक्टर पर सवार होकर घटना स्थल पहुंचे तथा स्थानीय गोताखोरों की मदद से बहे युवक को तलाशने का प्रयास किया नाले के बहाव में बहे।
विज्ञापन


युवक का नाम बाबू लोधी पिता रघुनाथ लोधी उम्र 25 वर्ष बताया गया है। ग्रामीणों के द्वारा युवक को मानसिक बीमारी से पीड़ित होना बताया जा रहा है। थाना प्रभारी रजनीकांत दुबे ने बताया कि एक युवक जिसकी उम्र लगभग 25 वर्ष है। नाले में बहने की सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके बाद उसकी तलाश के प्रयास किए गए हैं। आसपास के क्षेत्र में सूचना दी गई है। सागर से एसडीआरएफ की टीम को भी सूचना दी गई है। खबर लिखे जाने तक लापता युवक का कोई पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed