फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar: In a 9 month old murder case in Sanodha, the wife had committed the murder along with her lover

Sagar: सानौधा में 9 माह पुराने हत्याकांड का खुलासा, नींद की गोली देकर पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की थी हत्या

Sat, 31 Aug 2024 10:28 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Sat, 31 Aug 2024 10:28 PM IST
सार

सानौधा पुलिस द्वारा नौ माह पुराने अंधेकत्ल के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में पत्नी ने प्रेमी से मिलकर पति को मौत के घाट उतारा था। पहचान छिपाने की नीयत से शव को पेट्रोल छिड़ककर जला दिया था।
 

विज्ञापन
Sagar: In a 9 month old murder case in Sanodha, the wife had committed the murder along with her lover
सागर पुलिस ने किया अंधे कत्ल का खुलासा

विस्तार

सानौधा पुलिस ने 9 माह पुराने अंधे कत्ल के मामले का खुलासा किया है, जिसमें पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी थी। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला तब सामने आया जब 10 दिसंबर 2023 को गलगल टोरिया मंदिर के पास एक अधजली लाश मिली। मर्ग कायम कर जांच की गई, जिसमें मृतक की पहचान बृजलाल अहिरवार के रूप में हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर इसे हत्या का मामला मानते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सागर जिले की थाना सानौधा पुलिस को 10 दिसंबर 2023 को सूचना प्राप्त हुई थी कि गलगल टोरिया मंदिर के पास पठार तरफ रोड किनारे एक अज्ञात व्यक्ति की शव पड़ा हुआ है। जिस पर तत्काल सालौथा पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। शव मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण जांच में लिया था। मर्ग जांच एवं पी.एम. रिपोर्ट के आधार पर यह मामला हत्या का निकला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया अज्ञात मृतक की पहचान बृजलाल अहिरवार उम्र 40 वर्ष निवासी मगरौन के रूप में हुई थी।
विज्ञापन


पुलिस ने जानकारी की तो पता चला कि बृजलाल का पत्नि से अकसर झगड़ा होता था। पत्नि तथा गांव के मोनू शाह के बीच लगातार बातचीत होने की जानकारी भी पता चली। मोनू शाह का बृजलाल की पत्नि के साथ अवैध संबंधों का पता चला। उक्त जानकारी संज्ञान में आने के उपरांत पुलिस ने मोनू शाह से उक्त साक्ष्यों के आधार पर पूछताछ की। मोनू शाह ने कविता के साथ अपने अवैध संबधों को स्वीकार किया। इसी पूछताछ में उसने हत्या का खुलासा किया। बताया कि बृजलाल की पत्नि और अपने दोस्त उमेश अहिरवार के साथ मिलकर बृजलाल की हत्या की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाने में मिलाई थी नींद की गोली
आरोपियों से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि मोनू शाह ने मेडिकल स्टोर से नींद की गोलियां खरीदकर मृतक की पत्नि को दी थी। मृतक बृजलाल के शराब पीकर घर आने पर पत्नि ने उसको खाने में नींद की गोली मिला खाना खिलाया। कुछ देर बाद ही गोली के असर से वह बेहोश हो गया। इसके बाद को मोनू शाह बृजलाल के घर आया। इसके बाद पत्नि कविता और मोनू दोनों ने मिलकर गमछे से गला दबाकर बृजलाल की हत्या कर दी। इसके बाद मोनू और दोस्त उमेश ने शव को बोरी में भरकर रजाई में लपेटकर मोटर साइकिल से गलगल टोरिया पहाड़ी के पीछे वाले मैदान में ले गए। वहां मोटर साइकिल से पेट्रोल निकाल कर पहचान छिपाने की नीयत से शव को पेट्रोल छिड़ककर जला दिया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed