{"_id":"6a2e5bc234863c77c0039bc4","slug":"wife-consumes-poison-along-with-two-children-48-hours-after-husbands-death-sagar-news-c-1-1-noi1338-4392841-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो शादियां, दो सुसाइड: पति की मौत के 48 घंटे बाद पत्नी ने दो बच्चों संग खाया जहर, महिला की मौत; बच्चे गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो शादियां, दो सुसाइड: पति की मौत के 48 घंटे बाद पत्नी ने दो बच्चों संग खाया जहर, महिला की मौत; बच्चे गंभीर
Sun, 14 Jun 2026 04:10 PM IST
सागर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: सागर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 04:10 PM IST
सार
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के घर को सील कर दिया है। बताया जा रहा है कि जब आरती ने यह कदम उठाया, तब परिवार के अन्य सदस्य मृतक सत्यदेव की अस्थियां विसर्जित करने बाहर गए हुए थे।
विज्ञापन
बीएमसी अस्पताल सागर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सागर जिले से एक दिल दहला देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के सहोद्रा राय वार्ड में मात्र 48 घंटे के भीतर एक ही परिवार के दो लोगों ने आत्मघाती कदम उठा लिया। दो दिन पहले पति द्वारा जहर खाकर आत्महत्या करने के बाद, शनिवार को उसकी पत्नी ने भी अपने दो नाबालिग बच्चों के साथ जहर खा लिया। इस खौफनाक कदम में पत्नी की मौत हो गई, जबकि दोनों बच्चे जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन
पहली शादी में मिला दर्द, दूसरी का भी खौफनाक अंत
मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान आरती तिवारी के रूप में हुई है। आरती की यह दूसरी शादी थी। उसका पहला पति भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर चुका था। पहले पति की मौत के बाद करीब आठ महीने पहले ही आरती ने खुरई कोर्ट परिसर स्थित हनुमान मंदिर के पुजारी सत्यदेव तिवारी (34) से दूसरी शादी की थी। बताया जा रहा है कि शादी के बाद से ही दोनों के बीच लगातार घरेलू विवाद चल रहा था। इसी कलह से तंग आकर बुधवार को सत्यदेव तिवारी ने जहर खा लिया था। परिजनों ने उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पढे़ं: नगरीय निकाय चुनाव 2027 की तैयारी शुरू, महापौर और नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त
विज्ञापन
पति की मौत का सदमा और बच्चों संग आत्मघाती कदम
पति की मौत के बाद आरती गहरे सदमे में थी। शनिवार को उसने अपनी 13 वर्षीय बेटी दिव्या और 12 वर्षीय बेटे दिव्यांश के साथ जहर खा लिया। तीनों को तुरंत सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने आरती को मृत घोषित कर दिया। वहीं दोनों बच्चों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है, जिनका आईसीयू में इलाज जारी है।
घर सील, अस्थि विसर्जन से लौटने के बाद परिजनों से होगी पूछताछ
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के घर को सील कर दिया है। बताया जा रहा है कि जब आरती ने यह कदम उठाया, तब परिवार के अन्य सदस्य मृतक सत्यदेव की अस्थियां विसर्जित करने बाहर गए हुए थे।
क्या कहती है पुलिस?
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले की गहन छानबीन की जा रही है। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि आरती ने बच्चों को जबरन जहर खिलाया है या बच्चों ने खुद जहर खाया। परिजनों के लौटने के बाद उनसे पूछताछ की जाएगी, जिसके बाद ही इस सामूहिक आत्मघाती कदम के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।
