{"_id":"69e97222f1b99c1952043c9d","slug":"wedding-celebrations-turn-to-mourning-as-8-year-old-drowns-in-pond-body-found-27-hours-later-sagar-news-c-1-1-noi1338-4198827-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar News: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, डबरी में डूबने से आठ साल के मासूम की मौत; 27 घंटे बाद मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, डबरी में डूबने से आठ साल के मासूम की मौत; 27 घंटे बाद मिला शव
Thu, 23 Apr 2026 10:19 AM IST
सागर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: सागर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 10:19 AM IST
सार
सागर के खिमलासा क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान डबरी में नहाने गए 8 वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत हो गई। करीब 27 घंटे बाद उसका शव बरामद हुआ, जिससे परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
बच्चे की तलाश करती टीम।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सागर के खिमलासा थाना क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां बसाहरी गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने आए आठ वर्षीय मासूम की डबरी (छोटा जलाशय) में डूबने से मौत हो गई। मंगलवार दोपहर को हुए इस हादसे के करीब 27 घंटे बाद बुधवार को बच्चे का शव बरामद किया गया।
शादी वाले घर में पसरा सन्नाटा
जानकारी के मुताबिक, भानगढ़ थाना क्षेत्र के ढांड गांव निवासी राजाराम कुशवाहा अपने परिवार के साथ बसाहरी गांव के गोड बब्बा मंदिर के पास एक शादी समारोह में आए थे। मंगलवार को उनका 8 वर्षीय बेटा राज कुशवाहा और 11 वर्षीय बेटी चाहत कुशवाहा पास ही बनी एक डबरी में नहाने चले गए।
पिता ने बेटी को बचाया, बेटा गहरे पानी में समाया
डबरी से करीब 50 मीटर दूर खड़े पिता राजाराम ने जब बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुनी, तो वे तुरंत उन्हें बचाने दौड़े। उन्होंने अपनी बेटी चाहत को तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन राज गहरे पानी में चले जाने के कारण ओझल हो गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- सिंगरौली बैंक लूट कांड मामला: नेपाल में बैठा मास्टरमाइंड दे रहा था कमांड, दस विशेष टीमें गठित; छापेमारी जारी
SDRF और डायल 112 ने संभाला मोर्चा
ग्रामीणों की सूचना पर डायल 112 के आरक्षक मलखान पाल और पायलट राजेश्वर यादव मौके पर पहुंचे। इसके बाद सागर से एसडीआरएफ (S DRF) की टीम बुलाई गई। मंगलवार देर शाम तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बुधवार को करीब 27 घंटे बाद बच्चे का शव पानी की सतह पर तैरता हुआ मिला। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद से शादी वाले घर और पीड़ित परिवार में शोक की लहर है।