फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Warehouse sealed after irregularities found in soybean procurement center in sagar

Sagar News: सोयाबीन खरीदी केंद्र में गड़बड़ी मिलने पर वेयर हाउस सील, जिला प्रशासन ने की कार्रवाई

Mon, 09 Dec 2024 08:19 AM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Mon, 09 Dec 2024 08:19 AM IST
सार

Sagar: सोयाबीन खरीदी केंद्र में गड़बड़ी मिलने पर वेयर हाउस को सील कर दिया गया। इस कार्रवाई में डिप्टी कलेक्टर विजय डेहरिया, डिप्टी कलेक्टर नवीन सिंह ठाकुर, नायब तहसीलदार महेश दुबे सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
Warehouse sealed after irregularities found in soybean procurement center in sagar
वेयर हाउस पर कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला प्रशासन के द्वारा माफियाओं कालाबाजारी करने वालों पर कार्रवाई लगातार जारी है। इसी परिपेक्ष्य में कलेक्टर संदीप जी आर के निर्देश पर ढाना के शारदा वेयर हाउस में अनियमितताएं मिलने पर तत्काल प्रभाव से सील किया गया है। कार्रवाई में डिप्टी कलेक्टर विजय डेहरिया, डिप्टी कलेक्टर नवीन सिंह ठाकुर, नायब तहसीलदार महेश दुबे सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन


डिप्टी कलेक्टर विजय डेहरिया ने बताया कि कलेक्टर संदीप जी आर ने समस्त अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी वेयरहाउस, सोयाबीन खरीदी केंद्र, खाद वितरण केन्द्र, खाद्यान्न की दुकानों का सघन निरीक्षण करें एवं गड़बड़ी करने पर उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसी निर्देशन पर ढाना के शारदा वेयरहाउस की जांच की गई, जहां भारी अनियमितताएं पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से सील किया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शारदा वेयरहाउस ढाना सेमरा अंगद का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में सोयाबीन की प्रत्येक बोरी का वजन 50 किलो 700 ग्राम होना चाहिए, परंतु किसी बोरी का वजन 46 किलोग्राम तो किसी बोरी का वजन 51 किलोग्राम पाया गया। साथ ही किस किसान की कितनी खरीदी की गई, उसके संबंध में डिटेल नहीं पाई गई ना ही बोरियों में छापे लगे हुए थे। वेयरहाउस में लगभग 18000 क्विंटल सोयाबीन रखा हुआ है, जबकि बिलिंग 14000 क्विंटल की पाई गई। इस प्रकार चार हजार क्विंटल अतिरिक्त पाया गया। जिसका कोई रिकॉर्ड भी उपलब्ध नहीं था एवं वेयर हाउस के अंदर फायर सेफ्टी उपकरण भी नहीं पाए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed