फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Uproar over suspicious death of a person in Sagar

Sagar News: संदिग्ध मौत पर हंगामा, मृतक के परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, 17 घंटे से हाईवे जाम

Fri, 21 Mar 2025 10:39 AM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Fri, 21 Mar 2025 10:39 AM IST
सार

युवक की संदिग्ध मौत के बाद सागर-सिलवानी स्टेट हाईवे 15 के गेहूंरास चौराहे पर गुरुवार दोपहर 3:30 बजे से शुरू हुआ चक्काजाम शुक्रवार सुबह 8:30 बजे तक जारी रहा। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मृतक के परिजन केस दर्ज कराने की मांग पर अड़े हैं।   

विज्ञापन
Uproar over suspicious death of a person in Sagar
सड़क पर जाम

विस्तार

सागर जिले के जैसीनगर थाना क्षेत्र के सेवन गांव में बुधवार रात 9:00 बजे चुनावी रंजिश को लेकर विवाद हुआ। इस विवाद में 48 वर्षीय अरविंद सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि अरविंद सिंह के साथ पहले मारपीट की गई, फिर उसे उठाकर कुएं में फेंक दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर गुरुवार दोपहर 2:00 बजे परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  रीवा में चने के दाने ने ली दो साल के मासूम की जान, मां के सामने तड़प-तड़पकर हो गई मौत, जानें मामला
विज्ञापन


इसके बाद परिजन शव लेकर केस दर्ज कराने जैसीनगर पुलिस थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच का हवाला देते हुए तत्काल मामला दर्ज नहीं किया। वहीं, परिजन हत्या के आरोपियों पर तुरंत नामजद केस दर्ज करने की मांग कर रहे थे। काफी देर तक कोई उचित कार्रवाई नहीं हुई, तो परिजन शव लेकर सागर-सिलवानी स्टेट हाईवे 15 के गेहूंरास चौराहे पहुंचे और सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: गला घोंटा, पत्थर से सिर कुचला, फिर गड्ढे में दबाया, ग्वालियर में 12 साल की मासूम 'कातिल' का कांड दहला देगा

 
मृतक के चचेरे भाई और प्रत्यक्षदर्शी योगेश सिंह ने बताया कि रंग पंचमी के दिन गांव में फाग उत्सव चल रहा था, तभी एक व्यक्ति दौड़ता हुआ आया और बताया कि अरविंद के साथ मारपीट हो रही है। जब वह वहां पहुंचे तो हिमांशु ठाकुर, अभिषेक ठाकुर, मनोज ठाकुर, विशाल ठाकुर और अरुण ठाकुर अरविंद से मारपीट कर रहे थे। योगेश ने रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपी नहीं माने तो वह दौड़कर घर पहुंचा और परिजनों को सूचना दी। परिजन घटनास्थल पर पहुंचे, तो आरोपी अरविंद को कुएं में फेंककर भाग गए। परिजन उसे तुरंत कुएं से निकालकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

ये भी पढ़ें: दमोह जबलपुर मार्ग पर दो कार भिड़ीं, चार गंभीर घायल, कार ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत

17 घंटे से हाईवे पर जाम
परिजनों का आरोप है कि पुलिस मामले में कार्रवाई नहीं कर रही है। जब तक आरोपियों पर हत्या की धाराओं में मामला दर्ज नहीं किया जाता, तब तक चक्काजाम जारी रहेगा। इस कारण गुरुवार दोपहर 3:30 बजे से शुरू हुआ चक्काजाम खबर लिखे जाने तक शुक्रवार सुबह 8:30 बजे तक जारी रहा। तब तक आला अधिकारियों ने जाम खुलवाने के लिए गंभीर प्रयास नहीं किए थे। परिजनों का कहना है कि हमने अपनी आंखों के सामने अरविंद को कुएं में फेंकते देखा, इसलिए आरोपियों पर हत्या की धाराओं में नामजद FIR दर्ज होनी चाहिए।

पुलिस बोली जांच कर रहे
पुलिस के अनुसार, शव का पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया है। प्रारंभिक जांच में परिजनों के कथनों में विरोधाभास पाया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, बयान और सबूतों के आधार पर नामजद FIR दर्ज की जाएगी।

 

सड़क पर जाम

 

सड़क पर जाम

 

सड़क पर जाम

ये वीडियो भी देखें...

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed