फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News Thieves broke into a businessman warehouse stole garlic worth Rs 4 lakh

Sagar News: व्यापारी के गोदाम में चोरों ने लगाई सेंध, चार लाख रुपये कीमत की लहसुन चोरी

Mon, 30 Dec 2024 05:30 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Mon, 30 Dec 2024 05:30 PM IST
सार

व्यापारी के गोदाम में चोरों ने सेंध लगाकर चोरी कर ली। करीब चार लाख रुपये कीमत की लहसुन चोर लेकर फरार हो गए। 

विज्ञापन
Sagar News Thieves broke into a businessman warehouse stole garlic worth Rs 4 lakh
लहसुन की चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाजार में इन दिनों लहसुन की बड़ी मांग है। फुटकर बाजार में इसके मूल्य 300 से 400 रुपये किलो चल रहे हैं। बाजार में इसके बढ़े मूल्य के चलते अब लहसुन की चोरी भी होने लगी है। सागर जिले के देवरीकलां थाना क्षेत्र में एक किसान के गोदाम से 40 बोरी लहसुन चुरा ले गए हैं।देवरी नगर से करीब तीन किलोमीटर दूर नेशनल हाइवे-44 टिकरिया चौराहे पर एक गोदाम की  दीवार तोड़कर अज्ञात चोर 40 कट्टी लहसुन चुरा ले गए हैं। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, टिकरिया चौराहे पर मुकेश गुप्ता की गोदाम की दीवार तोड़कर अज्ञात चोरों ने लहसुन की 40 बोरियां चुरा ली है। घटना रविवार और सोमवार की दरमियानी रात्रि में घटित हुई है। किसान मुकेश गुप्ता ने चोरी की वारदात की सूचना पुलिस थाना देवरी में दिए। उन्होंने बताया कि उनकी गोदाम में 65 कट्टी लहसुन की रखी हुई थी और जब सुबह उन्हें सूचना मिली कि उनकी गोदाम की दीवार तोड़कर लहसुन की चोरी हो गई है।
विज्ञापन


मौके पर जाकर देखा तो ईंट की दीवार में छेद करके चोरों ने 65 कट्टी में से 40 कट्टी चोरी हो गई, मौके पर लहसुन बिखरा पड़ा हुआ था तथा चार पहिया वाहन से चोरी की वारदात को अंजाम देने की आशंका है। उन्होंने बताया कि चोरों ने उन्हें करीब चार लाख रुपये की चपत लगा दी है। सूचना पर पुलिस जांच पड़ताल करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लहसुन की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed