फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The young man died due to suspicious condition. The family members staged a protest demanding justice

Sagar News: युवक की संदिग्ध अवस्था में हुई मौत, परिजनों ने न्याय की मांग करते हुए किया चक्काजाम

Fri, 29 Nov 2024 09:20 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Fri, 29 Nov 2024 09:20 PM IST
सार

सागर जिले के देवरी कलां में युवक की संदिग्ध मौत के बाद परिजनों ने चक्काजाम किया। मृतक ने पिटाई और जहर पिलाने का आरोप लगाया था। परिजन पुलिस लापरवाही का आरोप लगाकर न्याय की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने जांच का आश्वासन दिया। 

विज्ञापन
The young man died due to suspicious condition. The family members staged a protest demanding justice
चक्काजाम

विस्तार

सागर जिले के देवरी कलां कस्बे में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने मुख्य सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। मृतक के परिजन दोषियों पर सख्त कार्रवाई और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन

मृतक के भाई अंकित पटेल ने बताया कि सुबह करीब 8:30 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर बताया कि फूटा मंदिर के पास उसका भाई बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ है। शुरुआत में फोन को नजरअंदाज किया, लेकिन दोबारा फोन आने पर वह थाने पहुंचे, जहां थाने की सीढ़ियों पर हेमंत बेहोश मिला। परिजन उसे तुरंत देवरी अस्पताल ले गए, लेकिन अस्पताल में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। करीब एक घंटे बाद डॉक्टर के आने पर इलाज शुरू हुआ।

विज्ञापन

इलाज के दौरान, हेमंत ने बताया कि मन्नू सेन और उसकी बेटी ने लाठी-डंडों से उसकी पिटाई की और पानी में सल्फास घोलकर उसे पिला दिया। उसने कहा कि वह बच नहीं सकेगा। इसके बाद डॉक्टरों ने उसे सागर रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में हेमंत ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सागर में पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर वापस लौटे और न्याय की मांग करते हुए मुख्य सड़क पर चक्काजाम कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन की लापरवाही और कार्रवाई न होने के कारण यह घटना हुई है।

चक्काजाम की जानकारी मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और दोषियों पर सख्त कार्रवाई और मामले की जांच का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजनों ने चक्काजाम समाप्त किया। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
 

चक्काजाम

चक्काजाम

 

चक्काजाम

चक्काजाम

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed