फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The wife had gone to see the tableau of Lord Ganesha. Someone murdered her husband alone at home.

Sagar News: बंडा थाना क्षेत्र में व्यक्ति की लहूलुहान लाश मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

Sun, 15 Sep 2024 05:09 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Sun, 15 Sep 2024 05:09 PM IST
सार

घटना की जानकारी मिलते ही एसडीओपी शिखा सोनी और पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच जारी है। घटना के समय मृतक घर में अकेला था।

विज्ञापन
The wife had gone to see the tableau of Lord Ganesha. Someone murdered her husband alone at home.
घटना के बाद मोहल्ले में जमा हुए लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर के बण्डा थाना अंतर्गत ग्राम पिपरिया चौदा में शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात अपने ही घर में एक व्यक्ति की लहूलुहान लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार पिपरिया चौदा निवासी शिवराज लोधी का शव घर के अंदर खून से लथपथ अवस्था में मिला। मृतक के सिर में गंभीर घाव और मुंह पर चोटों के निशान थे, घटना की सूचना पर एसडीओपी शिखा सोनी, थाना प्रभारी नसीर फारुखी समेत बडी संख्या में पुलिस बल और एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
हत्या

मध्यप्रदेश के सागर जिले में हत्या और आत्महत्या की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रहीं, रोजाना जिले के अलग अलग क्षेत्रों से मामूली बातों पर जान लेने की खबरें सामने आ रही हैं। ऐसा ही एक मामला सागर जिले के बंडा थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम पिपरिया चौदा से भी सामने आया है। जहां शनिवार और रविवार की दरमियानी रात जब ग्रामीण शिवराज लोधी की पत्नी मालती भजन संध्या से वापस आई तो सामने का दृश्य देखकर मालती के होश उड़ गए,क्योंकि सामने मालती के पति शिवराज लोधी का शव लहूलुहान स्थिति में पड़ा हुआ था और पूरा कमरा खून से लथपथ हो चुका था। घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई। बण्डा पुलिस और एफएसएल की टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की और जरूरी तथ्य जुटाने में लग गई। फिलहाल मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस अपनी जांच कर रही है। एसडीओपी शिखा सोनी ने बताया कि प्रथम दृष्टया ये मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है, घटना के समय मृतक शिवराज लोधी घर में अकेला था। मृतक के सिर में गंभीर घाव थे और चेहरे पर चोट के निशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed