फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News agitation of journalists is going on for 13 days demanding action against mineral officer

MP News: खनिज अधिकारी पर कार्रवाई की मांग को लेकर 13 दिन से जारी है पत्रकारों का आंदोलन, सागर बंद का हुआ आयोजन

Tue, 18 Mar 2025 09:29 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Tue, 18 Mar 2025 09:29 PM IST
सार

पत्रकारों से की गई बदसलूकी के बाद खनिज अधिकारी ने स्थानीय गोपालगंज थाने में उल्टे पत्रकारों पर ही विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करा दिया। वहीं, जब पत्रकार मामला दर्ज कराने पहुंचे तो थाना प्रभारी ने मामला दर्ज नहीं किया।

विज्ञापन
MP News agitation of journalists is going on for 13 days demanding action against mineral officer
सागर बंद का हुआ आयोजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर जिले में पिछले दिनों जिला खनिज अधिकारी अनिकेत पंड्या के पास मुकुल शुक्ला तथा आदर्श दुबे नामक दो पत्रकार उनसे क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन को लेकर फोन कर उनकी बाइट लेने गए थे। इनसे खनिज अधिकारी ने गाली-गलौज तथा बदसलूकी की थी और इस घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

विज्ञापन


पत्रकारों से की गई इस बदसलूकी के बाद खनिज अधिकारी ने स्थानीय गोपालगंज थाने में उल्टे पत्रकारों पर ही विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करा दिया। वहीं, जब पत्रकार मामला दर्ज कराने पहुंचे तो थाना प्रभारी ने मामला दर्ज नहीं किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: होली के दिन हुई चाकूबाजी में घायल युवक की हुई मौत, आक्रोशित परिजनों ने शव रखकर किया चक्काजाम
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्रकारों ने पकड़ी आंदोलन की राह

इस घटनाक्रम से क्षुब्ध होकर पत्रकारों ने आंदोलन की राह पकड़ी। खनिज अधिकारी पर मामला दर्ज कराने को लेकर लगातार दो दिन शहर में दो स्थानों पर चक्काजाम किया। शहर में लगी महापुरुषों की प्रतिमाओं को प्रतीकात्मक ज्ञापन दिए गए। लेकिन कोई नतीजा नहीं निकलने पर मंगलवार को ऐतिहासिक नगर बंद का आवाहन किया गया, जिसका व्यापारिक क्षेत्र में व्यापक असर देखने को मिला। सुबह से दोपहर तक सैकड़ों दुकाने बंद रहीं, बाजारों में चहल-पहल तो दिखाई दी। लेकिन प्रतिष्ठान बंद कर दुकानदारों ने पत्रकारों की मांग का समर्थन किया। व्यापारियों ने गालीबाज जिला खनिज अधिकारी की गुंडागर्दी के खिलाफ अपने प्रतिष्ठान बंद रखे।

यह भी पढ़ें: धंसान नदी के पुल के पास तिरपाल में मिला युवक का रक्तरंजित शव, मोबाइल से हुई शिनाख्त


शहर में तीन बत्ती से लेकर कोतवाली तक, बस स्टैंड से लेकर परकोटा तक, मस्जिद से लेकर राधा तिराहे तक, कोतवाली से लेकर सर्राफा बाजार तक चारो तरफ दुकानदारों ने अपना समर्थन किया है और प्रतिष्ठान बंद किए हुए हैं। पत्रकारों द्वारा पूरे शहर में रैली निकालकर प्रशासन का विरोध किया गया। शहर के हृदय स्थल तीन बत्ती पर दो मिनट का मौन रखकर प्रशासन को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पुराने कलेक्ट्रेट परिसर में तेरहवीं का आयोजन किया गया।

प्रशासन की हिटलरशाही
पिछले दिनों से आंदोलन कर रहे पत्रकारों के समर्थन में पिछले दिनों सत्ताधारी दल के विधायकों के अलावा विपक्ष के नेताओं ने पत्रकारों की मांगों का समर्थन किया। जिले के एक दर्जन से अधिक सामाजिक संगठनों सहित विभिन्न राजनीतिक दलों ने पत्रकारों की। मांगों को जायज माना, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं की गई इसे क्या माना जाए। पत्रकारों ने बंद के दौरान अपने प्रतिष्ठान बंद रखने वाले दुकानदारों का आभार जताया है। साथ ही सिस्टम के मुंह पर भी यह करार तमाचा है, जो पिछले 13 दिन से एक मामूली सी एफआईआर दर्ज नहीं कर पा रही है। जबकि उसके अधिकारी की गुंडागर्दी वीडियो में साफ दिखाई दे रही है।

पत्रकारों के द्वारा खनिज अधिकारी पर मामला दर्ज करने उसे सागर से हटाए जाने के साथ गोपालगंज थाना प्रभारी को निलंबित करने की मांग की जा रही है। इन मांगों को लेकर पत्रकारों का कहना है कि जब तक मांगें पूरी नहीं होती यह आंदोलन विभिन्न रूपों में चलता रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed