{"_id":"68668272013de425e40bbe46","slug":"the-ganga-of-religion-flowing-in-the-ocean-many-famous-saints-will-come-to-the-sant-sammelan-sagar-news-c-1-1-noi1338-3127207-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar News: सागर में भक्तमाल कथा और संत समागम, देशभर के संत करेंगे शिरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: सागर में भक्तमाल कथा और संत समागम, देशभर के संत करेंगे शिरकत
Fri, 04 Jul 2025 10:34 AM IST
सागर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: सागर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 10:34 AM IST
सार
श्री श्री 108 स्वामी श्री किशोरदास देव जू महाराज के सानिध्य में 2 जुलाई से श्री भक्तमाल कथा, श्री गुरु पूर्णिमा महामहोत्सव और संत समागम का आयोजन शुरू हुआ है। आयोजन को लेकर दो माह से तैयारियां जारी हैं और हजारों श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद है।
विज्ञापन
संत समागम में हो रहा संतों का आगमन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जुलाई माह के पहले सप्ताह में बुंदेलखंड के संभागीय मुख्यालय सागर में भक्तिभाव और आध्यात्म की गंगा बह रही है। यहां पर देश के जाने-माने संतों के कदम पड़ने जा रहे हैं। दरअसल यह संत समागम 2 जुलाई से प्रारंभ हो गया है। इस दौरान श्री भक्तमाल कथा, श्री गुरुपूर्णिमा महामहोत्सव और संतजनों का संत समागम कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। शहर के नजदीक बम्होरी रेगुआ में श्री श्री 108 स्वामी श्री किशोरदास देव जू महाराज के सानिध्य में सभी आयोजन किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
आयोजन में देश के जाने माने संत होंगे शामिल
सागर के बम्होरी रेंगुवा गांव में हो रहे आयोजन में देश के जाने माने संतों का आगमन प्रारंभ हो चुका है, इनमें अग्रमलूक पीठाद्धीश्वर डाॅ. राजेन्द्रदास जी देवाचार्य तथा श्री किशोर दास जी पधार चुके हैं।आयोजन समिति ने बताया कि आगामी कार्यक्रमों में महंत श्री नृत्यगोपाल दास, देवदास जी महाराज (श्री देवराह बाबा वाले), श्री श्री रविशंकर जी महाराज रावतपुरा सरकार, स्वामी महंत रामप्रवेश दास, बागेश्वर धाम सरकार धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री, चिन्मयानंद बापू, पुण्डरीक गोस्वामी महाराज, राधाकृष्ण दास जी गुरु पूर्णिमा महामहोत्सव एवं भक्तमाल कथा में सम्मिलित होने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन
इसके अलावा इंद्रेश उपाध्याय महाराज, राधागोविंद दास गोस्वामी, रामअनुग्रह दास जी अजबधाम, हरदेव जी टोंटे बीना, अनिरूद्धाचार्य जी के साथ ही क्षेत्र और बुंदेलखण्ड के समस्त पीठाधीश्वर, महामण्डलेश्वर, संत-महात्मा कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। पांच जुलाई को मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव के भी शामिल होंने की संभावना है। इस आयोजन को लेकर पिछले दो माह से तैयारियां की जा रही हैं। महामहोत्सव, श्री गोपाल महायज्ञ का भव्य आयोजन एक ही स्थान पर होने के कारण हजारों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। भक्तमाल कथा के बाद श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन भोजन प्रसाद की व्यवस्था की गई है।
