Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Swachh Survekshan: President Murmu Honors Sagar with Third National Award for Sanitation Excellence

एमपी: सागर की स्वच्छता का देशभर में बजा डंका, पिछले साल 10वें स्थान पर था शहर, इस बार हासिल किया तीसरा स्थान

Wed, 11 Nov 2026 07:59 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Wed, 11 Nov 2026 07:59 PM IST
सार

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में मध्य प्रदेश के सागर शहर ने 50 हजार से 3 लाख आबादी वाले शहरों की श्रेणी में देशभर में तीसरा स्थान हासिल किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नगर निगम को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया।

 

विज्ञापन
Swachh Survekshan: President Murmu Honors Sagar with Third National Award for Sanitation Excellence
राष्ट्रपति से पुरस्कार लेते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत सरकार के स्वच्छ भारत मिशन के तहत आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के दसवें संस्करण में मध्य प्रदेश के सागर शहर ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। 50 हजार से 3 लाख तक की आबादी वाले शहरों की श्रेणी में सागर ने पूरे देश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। पिछले वर्ष 10वीं रैंकिंग पर रहे सागर ने इस बार लंबी छलांग लगाते हुए सीधे शीर्ष तीन शहरों में जगह बनाई है।

विज्ञापन

नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित राष्ट्रीय समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नगर निगम सागर को इस उपलब्धि के लिए सम्मानित किया। राष्ट्रपति के हाथों यह पुरस्कार नगर निगम आयुक्त एवं सागर स्मार्ट सिटी के कार्यकारी निदेशक राजकुमार खत्री ने प्राप्त किया। सागर की इस उपलब्धि पर संभागायुक्त दिलीप कुमार और कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने शहरवासियों और नगर निगम परिवार को बधाई दी है।

विज्ञापन


पढे़ं:  10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में जबलपुर दूसरे नंबर पर, देवास-रीवा भी छाए

विज्ञापन
विज्ञापन

बुंदेली लोक संस्कृति और जनभागीदारी से मिली सफलता
सागर को यह राष्ट्रीय सम्मान स्वच्छता के क्षेत्र में किए गए प्रयासों, नागरिकों की सक्रिय भागीदारी, बुंदेली लोक संस्कृति के माध्यम से स्वच्छता अभियानों के प्रचार-प्रसार और शहर के सौंदर्यीकरण के लिए किए गए अभिनव प्रयोगों के आधार पर मिला है। जनसहभागिता और स्थानीय संस्कृति को स्वच्छता अभियान से जोड़ने की पहल ने शहर को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई है।

नगर निगम परिसर में आतिशबाजी और ढोल-नगाड़ों के साथ मना जश्न
पुरस्कार समारोह का सीधा प्रसारण देखने के लिए नगर निगम के नवीन कार्यालय परिसर में बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई थी। जैसे ही नई दिल्ली में आयोजित समारोह में सागर नगर निगम का नाम तीसरे स्थान के लिए घोषित हुआ, पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

इस दौरान मौजूद जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। नगर निगम परिसर में आतिशबाजी की गई। वहीं, ढोल-नगाड़ों की धुन पर जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों ने जमकर नृत्य किया। इस तरह पूरे परिसर में उत्साह और उमंग के साथ सागर की ऐतिहासिक उपलब्धि का जश्न मनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed