फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Successful experiment of State Election Commission: Panchayat by-election held digitally

Sagar News: पंचायत उप निर्वाचन में सागर में 74.61 प्रतिशत वोटिंग, पेपरलेस मतदान से लोग खुश, अब 26 को मतगणना

Tue, 22 Jul 2025 10:27 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Tue, 22 Jul 2025 10:27 PM IST
सार

सागर जिले में चार ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए पहली बार पेपरलेस मतदान हुआ। इस दौरान कुल 74.61% वोटिंग हुई, अब 26 जुलाई को मतगणना की जाएगी।

विज्ञापन
Successful experiment of State Election Commission: Panchayat by-election held digitally
मतदान केंद्र मतदान के लिए लाइन में लगे लोग।

विस्तार

सागर जिले में पंचायत उपनिर्वाचन के अंतर्गत सरपंच पद के लिए पेपरलेस तरीके से मतदान संपन्न कराए गए। यह प्रयोग मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पायलट प्रोजेक्ट के रूप में किया गया। जिले की तीन जनपद पंचायतों में चार सरपंच पदों के लिए मंगलवार सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान हुआ। इस दौरान जनपद पंचायत खुरई के ग्राम मुहासा, जनपद पंचायत जैसीनगर के ग्राम अगरा, औरिया एवं जनपद पंचायत राहतगढ़ के ग्राम सेमरा लहरिया में सरपंच पद के प्रत्याशी के लिए शांतिपूर्ण वोटिंग हुई। इस दौरान कुल 74.61 प्रतिशत मतदान हुआ, अब 26 जुलाई को मतगणना होगी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: महिला पर आया तांत्रिक का दिल, बनाना चाहता था संबंध, मना किया तो दुष्कर्म कर ऐसे ली जान; पूरी कहानी
विज्ञापन

 
पंचायत उपचुनाव में बदले रूप को लेकर लोग भी मतदान करने के लिए उत्सुक दिखे। ग्राम पंचायत औरिया के मतदाता रामराज सिंह ठाकुर ने कहा कि उन्हें मतदान की यह प्रक्रिया ज्यादा बेहतर लगी। इसमें पारदर्शिता है और तेजी से मतदान कार्य हो गया। साथ ही इसमें फर्जी मतदान की आशंका शून्य है। उन्होंने मांग करते हुए कहा है कि सरकार इस प्रक्रिया को लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भी लागू करे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मतदान केंद्र

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed