फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar Crime News Smuggling of khair under the guise of vegetable baskets

Sagar News: सब्जी की टोकरियों की आड़ में कर रहे थे खैर की तस्करी, वन विभाग ने रात 3 बजे जाल बिछाकर दो को दबोचा

Sun, 02 Mar 2025 06:44 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Sun, 02 Mar 2025 06:44 PM IST
सार

सागर जिले के मालथौन वन परिक्षेत्र में सब्जी कैरेट की आड़ में कीमती खैर लकड़ी की तस्करी का खुलासा हुआ। वन विभाग ने रात 3 बजे पिकअप वाहन पकड़ा, जिसमें लकड़ी छुपाई गई थी। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच जारी है। 

विज्ञापन
Sagar Crime News Smuggling of khair under the guise of vegetable baskets
लकड़ी चोर पकड़ाए

विस्तार

उत्तर वन मंडल के मालथौन वन परिक्षेत्र में कीमती खैर लकड़ी की तस्करी का मामला सामने आया है। वन विभाग की टीम ने दरम्यानी रात 3 बजे एक पिकअप वाहन को पकड़ा, जिसमें सब्जी की टोकरियों की आड़ में लकड़ियां छुपाई गई थीं। मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


वन परिक्षेत्र अधिकारी को सूचना मिली थी कि जंगल से अवैध रूप से लकड़ियों से भरा वाहन निकलने वाला है। इसके बाद वन विभाग की टीम ने नोनिया धामोनी वीट के पास चेकिंग अभियान शुरू किया। बम्होरी माफी के पास यूपी 95 टी 0385 नंबर की पिकअप गाड़ी को रोककर जांच की गई। पूछताछ में चालक ने गाड़ी में सब्जियां भरी होने की बात कही, लेकिन जब टीम ने टोकरियां हटाकर जांच की तो अंदर कीमती खैर लकड़ी पाई गई।
विज्ञापन


गाड़ी जब्त, आरोपियों पर मामला दर्ज
वन विभाग की टीम ने वाहन और लकड़ियों को जब्त कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान हरिश्चंद्र पटेल (45) निवासी थाना महाराजपुर, छतरपुर और प्रकाश गौंड (22) निवासी पापड़ा, जिला ललितपुर के रूप में हुई है। वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों से यह पता लगाया जा रहा है कि वे लकड़ी कहां से लाए थे और कहां ले जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी हो चुकी है खैर की अवैध कटाई
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में जंगल से खैर की अवैध कटाई के मामले सामने आए थे। वन विभाग लगातार इस तरह की तस्करी पर नजर रखे हुए है। अधिकारी इस पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटे हैं और जल्द ही इस गिरोह के अन्य सदस्यों की भी गिरफ्तारी संभव है।
 

लकड़ी चोर पकड़ाए

लकड़ी चोर पकड़ाए

 

लकड़ी चोर पकड़ाए

लकड़ी चोर पकड़ाए

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed