फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar ration shop operator abuses villagers submitted memorandum to Tehsildar demanding his removal

Sagar: साहब...राशन दुकान संचालक करता है गाली-गलौज, हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

Fri, 23 Aug 2024 09:31 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Fri, 23 Aug 2024 09:31 PM IST
सार

आए दिन राशन दुकान विक्रेता नीलम सिंह राजपूत ग्रामीणों के साथ गलत व्यवहार कर गाली-गलौज करते हैं।

विज्ञापन
Sagar ration shop operator abuses villagers submitted memorandum to Tehsildar demanding his removal
ज्ञापन सौंपते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर जिले के देवरी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत चिरचिटा सुखजू के गरीब आदिवासी हितग्राही इन दिनों राशन दुकान विक्रेता से बड़े परेशान हैं। आए दिन राशन दुकान विक्रेता नीलम सिंह राजपूत ग्रामीणों के साथ गलत व्यवहार कर गाली-गलौज करते हैं।

विज्ञापन


वहीं, आज तो नीलम सिंह राजपूत ने गरीबों के राशन परमिट भी फेंक दिए, जिससे परेशान होकर सभी ग्रामीण इकट्ठा होकर ग्राम के सरपंच के यहां पहुंचे। ग्राम पंचायत चिरचिटा सुखजू के सरपंच भोजराज गौड़ के नेतृत्व में सभी ग्रामीण देवरी एसडीएम कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने तहसीलदार को एसडीएम के नाम ज्ञापन देकर अपनी आपबीती सुनाई।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि हम लोग गरीब हैं। हमें राशन की आवश्यकता रहती है। लेकिन जब हम राशन लेने जाते हैं तो दुकान संचालक हम लोगों से बिना गालियों के बात ही नहीं करता। अब हम लोग दुकान संचालक की गाली-गलौज से काफी परेशान हो चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि राशन दुकान संचालक को बदला जाए। अन्यथा वह लोग आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे। वहीं, ग्रामीणों की मांग पर तहसीलदार संगम पटेल ने उन्हें आश्वासन दिया है कि पूरे मामले की जांच करवाई जाएगी। अगर जांच में ग्रामीणों के आरोप सही पाए जाते हैं तो नियमानुसार राशन दुकान संचालक पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed