फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Seeing the centre 70 km away, the students erupted in anger and staged a silent protest at the SDM office gate

MP: परीक्षा या सब्र का इम्तिहान? 70 KM दूर केंद्र देख भड़कीं छात्राएं; दी बहिष्कार की धमकी

Tue, 05 May 2026 12:18 PM IST
Ashutosh Pratap Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: Ashutosh Pratap Singh Updated Tue, 05 May 2026 12:18 PM IST
सार

10वीं और 12वीं की दोबारा होने वाली परीक्षाओं से पहले बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। सागर की करीब 200 छात्राओं का परीक्षा केंद्र 70 किलोमीटर दूर मकरोनिया (सागर) दिया गया है। इससे  छात्राओं और अभिभावकों में आक्रोश फैल गया है। इन्होंने वे इसका विरोध कर रहे  हैं। 

विज्ञापन
Seeing the centre 70 km away, the students erupted in anger and staged a silent protest at the SDM office gate
70KM दूर एग्जाम सेंटर पर बवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा 7 मई से शुरू होने जा रही 10वीं और 12वीं की द्वितीय वार्षिक परीक्षा से पहले ही विवाद खड़ा हो गया है। देवरी ब्लॉक के शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल की 200 छात्राओं का परीक्षा केंद्र 70 किलोमीटर दूर सागर (मकरोनिया) बनाए जाने पर छात्राओं और उनके परिजनों में भारी आक्रोश है।
विज्ञापन


 जैसे ही माध्यमिक शिक्षा मंडल की वेबसाइट पर प्रवेश पत्र अपलोड हुए, छात्राओं के होश उड़ गए। देवरी की छात्राओं के लिए स्थानीय केंद्र बनाने के बजाय उन्हें मकरोनिया सागर स्थित शासकीय कन्या स्कूल आवंटित कर दिया गया। खबर मिलते ही दो दर्जन से ज्यादा छात्राएं और उनके अभिभावक स्कूल पहुंच गए और शिक्षकों के सामने अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। छात्राओं ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि केंद्र नहीं बदला गया तो वे परीक्षा का सामूहिक बहिष्कार करेंगी।
विज्ञापन


SDM कार्यालय पर मौन प्रदर्शन

आक्रोशित छात्राएं और उनके परिजन एकत्रित होकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे। यहां प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए छात्राओं ने कार्यालय के मुख्य गेट पर 20 मिनट तक मौन धरना दिया। इसके बाद छात्राओं ने एसडीएम मुनाब्बर खान को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्राओं की परेशानी

छात्राओं ने अपनी व्यथा बताते हुए कहा कि वे ग्रामीण क्षेत्रों से आती हैं और उनके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। सुबह 8:30 बजे की परीक्षा के लिए 70 किलोमीटर दूर पहुंचना उनके लिए नामुमकिन है। आने-जाने के साधन न होने के कारण वे समय पर केंद्र नहीं पहुंच पाएंगी।

यह भी पढ़ें-चार साल में पूरी हुई परीक्षा, फिर भी नहीं मिली नौकरी, अब 6 मई को DPI का घेराव करेंगे चयनित शिक्षक


प्रशासन ने दिया आश्वासन

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम मुनाब्बर खान ने छात्राओं को भरोसा दिलाया है कि प्रशासन उनकी मदद के लिए तैयार है। उन्होंने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी सागर से चर्चा की गई है कि परीक्षा केंद्र बदलकर देवरी के संदीपनी स्कूल में कर दिया जाए। यदि केंद्र नहीं बदलता है, तो स्कूल से सुबह 6 बजे छात्राओं के लिए दो बसें लगाई जाएंगी। बसों में तीन शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी और पेयजल की व्यवस्था भी की जाएगी।

अभिभावकों ने उठाए सवाल

अभिभावकों का कहना है कि जब देवरी में अन्य छात्रों के लिए संदीपनी स्कूल में केंद्र बनाया गया है, तो छात्राओं के साथ ऐसा सौतेला व्यवहार क्यों किया गया? अब सभी की नजरें माध्यमिक शिक्षा मंडल के अगले फैसले पर टिकी हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed