{"_id":"6790f65ce958ee907c0f394c","slug":"sarpanch-brutally-murdered-with-sharp-weapons-in-broad-daylight-police-busy-searching-for-unknown-killer-sagar-news-c-1-1-noi1338-2548148-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar News: दिनदहाड़े धारदार हथियारों से सरपंच की नृशंस हत्या, पुलिस अज्ञात हत्यारे की तलाश में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: दिनदहाड़े धारदार हथियारों से सरपंच की नृशंस हत्या, पुलिस अज्ञात हत्यारे की तलाश में जुटी
Wed, 22 Jan 2025 08:03 PM IST
सागर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: सागर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 08:03 PM IST
सार
सागर जिले के मुहासा ग्राम पंचायत के सरपंच रूपसिंह कुशवाहा की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। दबंगों की धमकियों के बीच यह घटना घटी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हत्या से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।
विज्ञापन
सरपंच की हत्या
विस्तार
सागर जिले के खिमलासा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुहासा ग्राम पंचायत के सरपंच रूपसिंह कुशवाहा की धारदार हथियार से नृशंस हत्या कर दी गई। उनका रक्तरंजित शव मुहासा और हलऊ गांवों को जोड़ने वाले रास्ते पर एक नाले के पास मिला। पास में ही उनकी मोटरसाइकिल पड़ी हुई थी।
विज्ञापन
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सरपंच रूपसिंह कुशवाहा मंगलवार रात मुहासा से लौट रहे थे। नाले की पुलिया के पास अज्ञात हमलावरों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। सिर पर किए गए वार से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही खिमलासा थाना प्रभारी नितिन पाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
मृतक के बेटे नरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि उनके पिता को गांव के कुछ दबंगों द्वारा बार-बार धमकियां मिलती थीं। दबंग उनसे पंचायत के कामकाज अपने अनुसार करने का दबाव बनाते थे। उनकी बात न मानने पर इस जघन्य घटना को अंजाम दिया गया। नरेंद्र ने दो संदिग्धों के नाम पुलिस को बताए हैं।
विज्ञापन
हत्या की जानकारी पर सागर से एडीशनल एसपी संजीव उईके ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने खुरई अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस घटना के हर पहलू की जांच कर रही है। संदिग्धों को पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। सरपंच की हत्या से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।
