फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   Sagar Road Accident Two people died and 15 were injured in four separate road accidents in Deori tehsil

Sagar Road Accident: देवरी तहसील में चार अलग-अलग सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, 15 लोग घायल

Wed, 26 Jun 2024 10:32 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 26 Jun 2024 10:32 PM IST
सार

Sagar Road Accident: सागर जिले की देवरी तहसील अंतर्गत चार अलग- अलग वाहन दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Sagar Road Accident Two people died and 15 were injured in four separate road accidents in Deori tehsil
ट्रक पलटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर जिले की देवरी तथा महाराजपुर थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थान पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की जान चली गई। वहीं, 15 लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।

विज्ञापन


महाराजपुर थाने के सामने नेशनल हाइवे-44 पर सुबह करीब छह बजे के बीच एक बाइक ने आगे चल रही बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे आगे चल रही बाइक पर सवार दंपती सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें अर्चना पति रामेश्वर पटेल निवासी रमपुरा उम्र 30 साल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके पति रामेश्वर पटेल को प्राथमिक उपचार के बाद नरसिंहपुर जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।
विज्ञापन


वहीं, दूसरी घटना नेशनल हाइवे-44 मढ़ पिपरिया के पास रूद्र होटल के पास मंगलवार रात 12 बजे घटित हुई, जहां तेरहवीं कार्यक्रम से अपने गांव वापस लौट रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है और 11 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराजपुर पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रक क्रमांक डीएन-52 एच-5945 ने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे ट्रॉली पलट गई। ट्रॉली में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष सवार थे, जिसमें अन्नीलाल गौड़, निवासी थाना सुआतला जिला नरसिंहपुर उम्र 55 साल की मौके पर जान चली गई। घायलों में जयंती बाई 50 साल, बिनोती 40 साल, विनीता 40 साल, जीजू बाई 65 साल, सदा रानी 50 साल, बरसा 30 साल, फूलबाई 47 साल, रजनी 40 साल मुन्नी बाई 60 साल सभी ग्राम ढाना निवासी, गिरजा शंकर प्रजापति ग्राम हराई 30 साल, कल्पना आदिवासी ग्राम खामखेड़ा उम्र 20 साल आदि घायल हुए थे। गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय के लिए रेफर किया गया है।

वहीं, तीसरी घटना में गिट्टी से भरा एक डंपर पलटने से चालक परिचालक घायल हो गए। नेशनल हाइवे-44 खत्री ढाबा के पास एक तेज रफ्तार गिट्टी से भरा डंपर पलटने से चालक और परिचालक घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, चालक नारायण प्रसाद पिता तुलसीराम ठाकुर निवासी चावारपाठा उम्र 49 साल घायल हो गया है। वहीं, लालू पिता लखन लाल उम्र 36 साल निवासी बरमान भी घायल हो गया। दोनों को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। यह हादसा उस समय हुआ, जब नेशनल हाइवे-44 पर जगह-जगह अंडर ब्रिज के निर्माण का काम चल रहा है। इस दौरान निर्माण एजेंसी द्वारा सड़क के दोनों और अप्रोच रोड को 15 फीट गहराई तक खोद दी गई है।


जबकि चौथे हादसे में नेशनल हाइवे-44 पर अंडर ब्रिज के लिए बनाए गए डायवर्सन रोड पर बड़े-बड़े ब्रेकरों के कारण भूसा से भरा एक ट्रक जंप खाकर पलट गया। ट्रक में सवार चालक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिसे जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, महेंद्र पिता सीताराम यादव उम्र 36 साल निवासी भोजपुरा, सागर, हर्ष पिता मेवालाल निवासी सागर, दोनों को देवरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया और प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed