फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar police caught two clever thieves, goods worth 15 lakhs recovered

Sagar News: सागर में 19 लाख की चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, 15 लाख का माल बरामद

Sat, 31 May 2025 05:11 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Sat, 31 May 2025 05:11 PM IST
सार

आरोपियों से 15 लाख रुपये का चोरी का सामान बरामद किया गया है। केसली निवासी सुदामा प्रसाद उपाध्याय ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके घर से 19 लाख रुपये मूल्य के आभूषण और नकदी चोरी हो गई।

विज्ञापन
Sagar police caught two clever thieves, goods worth 15 lakhs recovered
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर जिले के केसली थाना क्षेत्र में 18 मई को दिनदहाड़े हुई बड़ी चोरी की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाते हुए दो अंतरजिला चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी नरसिंहपुर, रायसेन और सागर जिलों में चोरी की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से 15 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक केसली निवासी सुदामा प्रसाद उपाध्याय ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 18 मई को वह अपने परिवार के साथ सागर गए थे। शाम करीब पांच बजे लौटने पर उन्होंने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नकदी 1.25 लाख रुपये सहित करीब 19 लाख रुपये का सामान चोरी हो गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- आतंकियों ने नारीशक्ति को चुनौती दी, यही उनका काल बना; जानें पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक सागर विकास कुमार शाहवाल, अति. पुलिस अधीक्षक लोकेश कुमार सिन्हा एवं एसडीओपी देवरी शशिकांत सरयाम के निर्देशन में थाना केसली पुलिस द्वारा विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर विदिशा जिले के जतरापुरा मोहल्ला निवासी दो संदेहियों जिमी आदिवासी (19 वर्ष) और आरेस आदिवासी (20 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। दोनों ने जुर्म कबूल करते हुए चोरी की वारदात में शामिल होने की बात स्वीकारी।

पुलिस ने जिमी के पास से 6.19 लाख रुपये और आरेस के पास से 8.80 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय से रिमांड पर लिया गया है। केसली पुलिस शेष मशरूका की बरामदगी में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed