फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   Sagar: On the basis of fake order, a young man who started becoming Babu in Tehsil is behind the bars

Sagar: फर्जी आदेश की दम पर तहसील में बाबू बनने चला युवक पहुंचा सलाखों के पीछे, 2.7 लाख में बनवाया था ऑर्डर

Sat, 22 Jun 2024 03:20 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सागर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सागर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 22 Jun 2024 03:20 PM IST
सार

कलेक्टर सागर के आदेश का फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर मालथौन तहसील कार्यालय में ज्वाइनिंग देने पहुंचे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तहसीलदार की शिकायत पर ये कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
Sagar: On the basis of fake order, a young man who started becoming Babu in Tehsil is behind the bars
मालथौन कार्यालय में फर्जी आदेश लेकर पहुंचा था युवक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के सागर में फर्जी नियुक्ति पत्र पर बाबू बनने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। 
विज्ञापन


तहसीलदार हरीश लालवानी ने बताया कि खुरई तहसील क्षेत्र के ग्राम सरखड़ी निवासी अंकित नायक सहायक ग्रेड-3 के पद पर उपस्थिति देने तहसील कार्यालय में उपस्थित हुआ था। उसके नियुक्ति आदेश पर शंका होने पर कलेक्टर कार्यालय से आदेश की जांच कराई तो नियुक्ति पत्र फर्जी निकला। 
विज्ञापन


दरअसल युवक अनिकेत नायक तहसील कार्यालय मालथौन में सहायक ग्रेड -3 के पद पर नियुक्ति का आदेश लेकर आया था, लेकिन इस आदेश में चपरासी का वेतनमान लिखा था। तहसीलदार को इस आदेश पत्र पर शंका होने पर उन्होंने कलेक्टर कार्यालय से इसकी पुष्टि की। जिस पर आदेश फर्जी होना पाया गया। तब उन्होंने  मालथौन थाना पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसीलदार की सूचना पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर आरोपी अनिकेत नायक ने बताया कि उसके एक रिश्तेदार दिशांत ने 2.70 लाख रुपए लेकर ग्वालियर से नियुक्ति का आदेश तैयार कराया है। आरोपी दिशांत बैतूल जिले के भीकमपुर तहसील में भृत्य के पद पर पदस्थ है। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर मामला दर्ज कर युवक अनिकेत नायक को न्यायालय के आदेश से जेल भेज दिया है। वहीं फर्जी नियुक्ति पत्र बनाने वाले आरोपी दिशांत की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed