फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   Sagar News: Young man used to talk to a married girl, when family members came to know, he was beaten badly di

Sagar News: शादीशुदा युवती से बात करता था युवक, परिजनों को पता चला तो बुरी तरह पीटा, अस्पताल जाते समय मौत

Sun, 02 Jun 2024 12:21 PM IST
सागर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 02 Jun 2024 12:21 PM IST
सार

मृतक युवक के परिजनों की शिकात पर पुलिस ने नव विवाहिता के पित गामा रंगरेज और दो भाइयों अरमान व नौमान रंगरेज के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वारदात के बाद से तीनों आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।   

विज्ञापन
Sagar News: Young man used to talk to a married girl, when family members came to know, he was beaten badly di
पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर जिले के रहली नगर में एक युवक को मोहल्ले की शादीशुदा युवती से फोन पर बात करना महंगा पड़ गया। युवती के परिजनों ने युवक को इस कदर पीटा की उसकी मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन


जानकारी अनुसार रहली नगर का रहने वाले आसिफ पिता सलीम अली (25) की उसी के मोहल्ले में रहने वाली एक युवती से फोन पर बातचीत करता था। इस बीच युवती की शादी हो गई, लेकिन दोनों ने फोन पर बात करना बंद नहीं किया। विवाहिता के पति को इसकी जनकारी लगी तो उसने पत्नी के पिता को इस बारे में जानकारी दी। इससे गुस्साए नव विवाहिता के पिता और भाईयों ने आसिफ को रहली मुक्ति धाम के पास अकेले में बुलाया। उसके पहुंचने पर तीनों ने सरियों, लोहे के पाइप समेत अन्य हथियारों से युवक पर हमला कर दिया। 
विज्ञापन


आफिस के साथ मारपीट होने की सूचना लगने पर उसके परिजन मौके पर पहुंचे और उसे किसी तरह बचाया। गंभीर हालत में उसे रहली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लगाया गया। जहां से ड्यूटी डाक्टरों ने उसे सागर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गंभीर हालत के कारण डॉक्टरों ने प्राथमिकी उपचार के बाद उसे भोपाल रेफर कर दिया। लेकिन, रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक युवक के परिजनों की शिकात पर पुलिस ने नव विवाहिता के पित गामा रंगरेज और दो भाइयों अरमान व नौमान रंगरेज के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वारदात के बाद से तीनों आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed