फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   Sagar News: Woman high voltage drama in public hearing tried to commit suicide in collectorate premises

Sagar News: जनसुनवाई में महिला ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा, कलेक्ट्रेट परिसर में किया फांसी लगाने का प्रयास

Wed, 04 Dec 2024 09:51 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 04 Dec 2024 09:51 AM IST
सार

महिला के आत्महत्या के प्रयास के बाद प्रशासन के अधिकारी हरकत में आए और महिला की समस्या का समाधान करने के लिए पूछताछ शुरू कर दी है। उसकी जमीन से संबंधित दस्तावेज और अन्य जरूरी कागजातों की जांच की जा रही है। महिला ने प्रशासन से जमीन वापस दिलाने की मांग की है।

विज्ञापन
Sagar News: Woman high voltage drama in public hearing tried to commit suicide in collectorate premises
पीड़ित महिला को पकड़े पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंगलवार को सागर कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई के दौरान एक महिला ने हाई-वोल्टेज ड्रामा करते हुए पेड़ पर फांसी लगाने की कोशिश की। अपनी मांगों को लेकर पहुंची महिला भूरी बाई ने परिसर में खड़े पेड़ पर रस्सी डाली और गले में फंदा डालने का प्रयास किया। महिला को ऐसा करते देख सुरक्षाकर्मियों और आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे रोक लिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बसाहरी थाना क्षेत्र के खिमलासा की रहने वाली भूरी बाई जनसुनवाई में शिकायत लेकर पहुंची थी। उसने बताया कि उसे वर्ष 2002 में मौजा बसाहरी में 0.63 हेक्टेयर शासकीय जमीन का पट्टा दिया गया था। इस जमीन पर वह खेती कर रही थी, लेकिन कुछ समय बाद जमीन खाली पड़ी रही। भूरी बाई का आरोप है कि गांव की एक महिला ने उसके पति को बहला-फुसलाकर यह जमीन अपने नाम करा ली।
विज्ञापन


पति 10 साल से लापता
भूरी बाई ने बताया कि उसके पति सुखलाल अहिरवार पिछले 10 साल से लापता हैं। जब उसे जमीन के बारे में जानकारी मिली और पड़ताल की, तो यह सच्चाई सामने आई। वह पिछले पांच साल से वह जमीन वापस पाने के लिए तहसीलदार, एसडीएम और कलेक्टर से लेकर भोपाल तक शिकायत कर रही है, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब जांच शुरू
घटना के बाद प्रशासन के अधिकारी हरकत में आए और महिला की समस्या का समाधान करने के लिए पूछताछ शुरू कर दी है। उसकी जमीन से संबंधित दस्तावेज और अन्य जरूरी कागजातों की जांच की जा रही है। महिला ने प्रशासन से जमीन वापस दिलाने की मांग की है। इस घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारी महिला की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए समाधान का आश्वासन दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed