फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   Sagar News: The criminal who broke the lock of an abandoned house and stole it was caught by the police

Sagar News: सूने घर में ताला तोड़कर चोरी करने वाला शातिर आया पुलिस की गिरफ्त में, लाखों रुपये की ज्वेलरी बरामद

Mon, 01 Apr 2024 03:16 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: रवींद्र भजनी Updated Mon, 01 Apr 2024 03:16 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के सागर जिले में बीना में पुलिस ने सूने घर में सेंध लगाने वाले चोर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से लाखों रुपये के जेवर बरामद हुए हैं। 
 

विज्ञापन
Sagar News: The criminal who broke the lock of an abandoned house and stole it was caught by the police
सागर के बीना में पुलिस ने चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के सागर में पुलिस ने लाखों रुपये की ज्वैलरी के साथ तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। सूने घरों से मौका पाकर चोरी करते थे। चोरों से पुरानी वारदातों का भी खुलासा हुआ है। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि शनिवार को दिलीप जैन पिता दिनेश कुमार जैन, उम्र 49 साल, निवासी ग्राम हिरनछिपा बीना ने रिपोर्ट लिखाई थी। 27 और 28 मार्च के बीच वह अपने घर से बाहर गया था। इसी दौरान घर को सूना पाकर अज्ञात चोरों ने लाखों रुपेय के जेवर एवं कुछ नगदी तथा अन्य सामान चुरा लिया। थाना प्रभारी ने थाना स्तर पर एक टीम गठित की। 24 घंटे के अंदर तीन संदिग्ध आरोपियों को पकड़ लिया। इनके नाम कुलदीप उर्फ गप्पू पिता जंडेल ठाकुर, रमनदीप उर्फ बॉबी ग्रेबाल पिता जसवीर सिंह ग्रेवाल और सजल सेन पिता अखलेश सेन हैं। तीनों से पूछताछ में उनके पास से चोरी की नगदी और जेवरात बरामद की है। 
विज्ञापन


लिस्टेड अपराधी हैं चोर 
पुलिस का कहना है कि कुलदीप लिस्टेड गुंडा है। उसके खिलाफ पहले से 16 केस दर्ज है। इसी तरह रमनदीप उर्फ बॉबी ग्रेवाल भी निगरानीशुदा बदमाश है जिसके विरुद्ध पूर्व से छह अपराध पंजीबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों के कब्जे से  लाखों का सामान जब्त 
पुलिस ने चोरों के पास से चार सोने के कंगन, एक मंगल सूत्र, सोने की एक अंगूठी,  चांदी के दो गजरे वाले कंगन, एक जोडी झुमके, एक अंगूठी, चांदी का सिक्का, 100 रुपये के पुराने नोटों की एक गड्डी, 50 रुपये के नोटों की एक गड्डी, 20 रुपये के नोटों की तीन गड्डी, 10 के नोटों की पांच गड्डी एवं 2000 रूपये की चिल्लर बरामद हुआ है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed