{"_id":"64f43dcaea6335b0fc061495","slug":"sagar-news-teenager-who-went-to-bathe-in-the-pond-died-due-to-drowning-sdrf-team-recovered-the-body-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar News: तालाब में नहाने गए किशोर की पानी में डूबने से मौत, एसडीआरएफ की टीम ने शव बरामद किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: तालाब में नहाने गए किशोर की पानी में डूबने से मौत, एसडीआरएफ की टीम ने शव बरामद किया
Sun, 03 Sep 2023 01:33 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sun, 03 Sep 2023 01:33 PM IST
सार
Sagar News: सागर जिले के ग्राम कुमरई में खेत में बने तालाब में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने सूचना मिलने पर तालाब से किशोर का शव बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
तालाब में डूबने से किशोर की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सागर जिले के गढ़ाकोटा थानाक्षेत्र के ग्राम कुमरई में एक 14 वर्षीय किशोर की तालाब में डूबने से दुःखद मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम एवं स्थानीय लोगों ने चार घंटे की मशक्कत के बाद शव को बरामद किया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक शनिवार को सुबह कुमरई ग्राम निवासी नवमीं कक्षा का छात्र सोजल उर्फ आशिक पिता लखन गौड़ 14 वर्ष गांव के बाहर केकरा रोड पर खेत में बने तालाब में नहाने गया था। नहाने के दौरान बह तालाब के गहरे पानी में डूब गया। ग्रामीणों के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। एसडीओपी प्रकाश मिश्रा एवं थाना प्रभारी रजनीकांत दुबे, तहसीलदार ऋषि गौतम मौके पर पहुंचे एवं सागर से एसडीआरएफ टीम को मौके पर बुलाया गया। स्थानीय नागरिकों एवं एसडीआरएफ की टीम के द्वारा किशोर के शव को बरामद किया। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर मामले की विवेचना की जा रही है।