फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   Sagar News: Family members blocked the road after the death of a person

Sagar News: व्यक्ति की मौत पर परिजनों ने किया चक्काजाम, गांव के लोगों पर हत्या का आरोप, कार्रवाई की मांग

Sun, 24 Nov 2024 06:49 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 24 Nov 2024 06:49 PM IST
सार

सागर जिले के सुरखी थाना क्षेत्र के ग्राम सींगना में 45 वर्षीय इंद्राज रजक की संदिग्ध मौत के बाद परिजनों ने रविवार को सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। मृतक की पत्नी अनीता रजक ने गांव के कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि उनके पति को जान से मारने की धमकी मिली थी।

विज्ञापन
Sagar News: Family members blocked the road after the death of a person
सड़क पर जाम लगाकर बैठे ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर जिले के सुरखी थाना क्षेत्रांतर्गत राजा बिलहरा पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम सींगना में एक व्यक्ति की मौत पर मृतक के परिजनों ने वबाल खड़ा कर दिया। परिजनों ने रविवार को सड़क पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया। इस दौरान गांव के कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और चक्काजाम कर रहे लोगों को समझाइश देकर मामला शांत कराया। तब जाकर चक्काजाम खत्म हुआ। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि ग्राम का रहने वाला इंद्राज रजक उम्र 45 साल बेहोशी की हालत में गांव में पड़ा मिला था। बाद में उसकी मौत हो गई थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाया। पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिया। मृतक की पत्नी अनीता रजक ने आरोप लगाते हुए बताया कि 22 नवंबर की रात उसके पति इंद्राज रजक ने बताया था कि ग्राम के प्रकाश, राकेश और कुछ साथी मेरी हत्या करने की बोल रहे हैं। वह दुकान पर बुला रहे हैं। हो सकता है वो मेरी हत्या कर दें, ऐसा बोलकर वह घर से चल गए। 
विज्ञापन


करीब रात 8 बजे उन्हें हम लोगों ने जाने से रोका तो उन्होंने कहा कि मुझे जाना पड़ेगा। नहीं गया तो वह लोग घर आकर सभी लोगों के साथ मारपीट करेंगे। ऐसा बोलकर वह चले गए। उसके बाद वे लौटकर नहीं आए। 23 नवंबर की सुबह वह बेहोशी की हालत में प्रकाश के घर के बाजू में पड़े मिले। परिजन मौके पर पहुंचे। घर लाकर जमीन पर लिटाया। एक उल्टी आई और उनकी मौत हो गई। मामले की सूचना बिलहरा पुलिस चौकी को दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। पोस्टमार्टम होने के बाद रविवार को परिजन शव लेकर गांव पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। समझाइश देकर लोगों को शांत कराया। मामले में पीएम रिपोर्ट आने और जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिलाया तब जाकर चक्काजाम खत्म हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed