फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   Sagar News: Boyfriend strangled his girlfriend to death threw stone on her head to hide identity

Sagar News: प्रेमी ने गला घोंटकर की प्रेमिका की हत्या, पहचान छिपाने सिर पर पटका था पत्थर, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 05 May 2024 11:50 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 05 May 2024 11:50 AM IST
सार

सागर में झगड़े के बाद प्रेमी ने प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर पहचान छिपाने के लिए उसके सिर पर पत्थर पटक दिया। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Sagar News: Boyfriend strangled his girlfriend to death threw stone on her head to hide identity
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर के कैंट थाना क्षेत्र में कगदयाउ घाटी आम बाबा वाली मजार के पास मिले युवती के शव मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मृतका का प्रेमी ही हत्यारा निकला है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया है। पुलिस के अनुसार 30 अप्रैल को कगदयाउ घाटी पर आम बाबा वाली मजार के पास अज्ञात युवती का शव मिला था। उसके सिर पर चोटों के निशान थे। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक 30 अप्रैल 2014 को कगदयाउ घाटी पर आम बाबा वाली मजार के पास थाना कैंट में एक अज्ञात युवती उम्र करीब 20 साल का सिर कुचला हुआ शव मिला था। अज्ञात मृतका के शव का पीएम कराने के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना में लिया गया। शव की पहचान अंजली (20) निवासी 51 नंबर बंगला थाना कैंट जिला सागर के रूप में हुई थी।
विज्ञापन


बीना रेलवे स्टेशन पर मिले थे दोनों
जांच के दौरान पुलिस ने सचिन उर्फ ईगल उर्फ चुन्नू अहिरवार पिता स्व द्वारका प्रसाद अहिरवार निवासी 51 नंबर बंगला थाना कैंट जिला सागर को हिरासत में लिया। पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल किया। आरोपी ने बताया गया कि करीब दो महीने पहले वह काम की तलाश में बीना गया था, बीना रेलवे स्टेशन पर उसे अंजली मिली थी। जहां, दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गया और वह अंजली को बीना से सागर अपने घर ले आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों करते थे मजदूरी  
अंजली और सचिन दोनों मजदूरी और बारात में लाइट उठाने का काम करते थे। 26 अप्रैल की सुबह सचिन और अंजली पिछली रात एक शादी में किए गए काम पैसे लेने कटरा बाजार गये थे, जहां से वे कगदयाउ घाटी पर आम बाबा वाली मजार के पास पहुंचे। इस दौरान दोनों के बीच झगड़ा हो गया और सचिन ने अंजली की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर पहचान छिपाने के लिए उसके सिर पर पत्थर भी पटक दिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed