फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News: Pickup truck seized with illegal teak wood worth Rs 1.5 lakh; two smugglers arrested.

Sagar News: वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, डेढ़ लाख की अवैध सागौन के साथ पिकअप जब्त; दो तस्कर गिरफ्तार

Thu, 15 Jan 2026 10:50 AM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Thu, 15 Jan 2026 10:50 AM IST
सार

सागर जिले के रहली वन परिक्षेत्र में वन विभाग ने अवैध सागौन तस्करी के खिलाफ कार्रवाई कर लकड़ी से भरी पिकअप जब्त की। करीब डेढ़ लाख रुपए की सागौन लकड़ी बरामद की गई। दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक आरोपी फरार हो गया।

विज्ञापन
Sagar News: Pickup truck seized with illegal teak wood worth Rs 1.5 lakh; two smugglers arrested.
वन अमले की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के सागर जिले के रहली वन परिक्षेत्र में टीम ने अवैध सागौन तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। वन विभाग ने घेराबंदी कर लकड़ी से भरी एक पिकअप को जब्त किया है। मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि इनका एक साथी चकमा देकर फरार होने में कामयाब रहा। जब्त की गई लकड़ी की कीमत करीब 1.50 लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वन विभाग को मुखबिर से सटीक सूचना मिली थी कि जमुनिया से रहली मार्ग की ओर एक पिकअप वाहन में अवैध रूप से कीमती सागौन की लकड़ियां ले जाई जा रही हैं। सूचना मिलते ही रेंजर प्रतीक श्रीवास्तव के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई और बताए गए मार्ग पर घेराबंदी की गई। रहली मार्ग पर स्थित बिहारी ढाबा के पास वन विभाग की टीम ने संदिग्ध पिकअप वाहन (नंबर MP 15 ZH 1397) को रुकने का इशारा किया। टीम को देखते ही वाहन में सवार लोग भागने लगे, जिन्हें वन कर्मियों ने पीछा कर दबोच लिया। तलाशी लेने पर वाहन के अंदर भारी मात्रा में सागौन की सिल्लियां भरी पाई गईं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पानी के बाद अब सब्जियों में भी जहर! प्रदूषण बोर्ड का खुलासा; हाईकोर्ट ने सरकार से मांगी रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य साथी फरार
पकड़े गए आरोपियों की पहचान प्रमोद कोरी (40) और राहुल सेन (24) के रूप में हुई है। दोनों आरोपी देवरी के पृथ्वी वार्ड के निवासी हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनका एक अन्य साथी अंशुल ठाकुर बाइक से पिकअप के आगे-आगे चल रहा था और टीम को देखते ही वह मौके से फरार हो गया।

जांच में जुटा विभाग
रेंजर प्रतीक श्रीवास्तव ने बताया कि जब्त सागौन की कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपए है। वाहन और लकड़ी को रेंज ऑफिस में खड़ा कराया गया है। आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। विभाग अब फरार आरोपी की तलाश के साथ यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि लकड़ी किस जंगल से काटी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed