{"_id":"673fef38299e9465a10124a9","slug":"relationships-put-to-shame-the-elder-father-made-the-minor-who-came-to-play-at-home-a-victim-of-lust-it-was-revealed-that-she-was-3-months-pregnant-sagar-news-c-1-1-noi1338-2341994-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Crime News: सागर में 'बड़े पापा का बड़ा पाप', 14 साल की भतीजी से दुष्कर्म किया, डरा-धमकाकर मुंह बंद कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Crime News: सागर में 'बड़े पापा का बड़ा पाप', 14 साल की भतीजी से दुष्कर्म किया, डरा-धमकाकर मुंह बंद कराया
Fri, 22 Nov 2024 09:46 AM IST
सागर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: सागर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 09:46 AM IST
सार
खुरई देहात थाना प्रभारी धनेंद्र यादव ने बताया कि पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी बड़े पापा के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ कर मामले की जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
पुलिस थाना खुरई ग्रामीण
विस्तार
मध्य प्रदेश के सागर जिले के खुरई ग्रामीण थाना क्षेत्र में एक रिश्तों को तार-तार कर वाला मामला सामने आया है। जहां, एक 14 साल की किशोरी के साथ उसके बड़े पापा ने दुष्कर्म किया। उसने डरा-धमकाकर नाबालिग को चुप करा दिया। लेकिन, बालिका के तीन महीने के गर्भवती होने के बाद परिजनों को इसकी जानकारी लगी। जिसके बाद उन्होंने खुरई ग्रामीण थाने केस दर्ज कराया, पुलिस ने आरोपी बड़े पापा को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसके चार बच्चे हैं। तीसरे नंबर की बेटी 14 साल की है। तीन महीने से उसे पीरियड नहीं आ रहे थे, ऐसे में कुछ शंका हुई तो उन्होंने बच्ची से पूछताछ की। इस दौरान उसने बताया कि वह करीब ढाई महीने पहले 58 साल के बड़े पापा के घर खेलने के लिए गई थी। उस दौरान घर पर कोई नहीं था, जिसका फायदा उठाकर बड़े पापा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही धमकी दी कि अगर, किसी को कुछ बताया तो तुम्हारे पिता को जान से मार दूंगा। जिसके कारण बेटे ने कुछ नहीं बताया, अब बार-बार पूछने पर उसने घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
खुरई देहात थाना प्रभारी धनेंद्र यादव ने बताया कि पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी बड़े पापा के खिलाफ धारा 64(2) एफ, 64(2)(आई), 65(1), 351(3) सहित पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ कर मामले की जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन