फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Regional Industrial Conclave will be held in Sagar on 27th September: Officials inspected the venue

MP News: 27 सितंबर को सागर में रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव, अधिकारियों ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

Sat, 24 Aug 2024 09:44 AM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Sat, 24 Aug 2024 09:44 AM IST
सार

कलेक्टर संदीप जीआर ने सभी अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं को लेकर पुलिस लाइन, पीटीसी ग्राउंड का अवलोकन किया और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होने वाले इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी अधिकारी अपने-अपने दायित्वों का पूर्ण तत्परता के साथ निर्वहन करें।

विज्ञापन
Regional Industrial Conclave will be held in Sagar on 27th September: Officials inspected the venue
सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विगत दिनों एक कार्यक्रम के दौरान ग्वालियर और सागर में रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव आयोजित करने की घोषणा की थी। इसी क्रम में सागर जिले में आगामी 27 सितंबर को पहला रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव आयोजित किया जाएगा। सागर के विकास और औद्योगिक इकाइयों की स्थापना एवं निवेश की दृष्टि से यह सागर जिले के लिए बड़ी सौगात होगी।
विज्ञापन


कलेक्टर संदीप जीआर ने शुक्रवार को इस संबंध में रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव के स्थल चयन और अन्य तैयारियों को लेकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि यह भी सुनिश्चित करें कि कॉन्क्लेव में भाग लेने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन


उन्होंने कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र, विभिन्न सेक्टोरल सेशन, वन-टू-वन मीटिंग, प्रदर्शनी, बायर-सेलर मीट, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मीडिया कवरेज, स्वागत सत्कार और भोजन आदि के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने विस्तृत चर्चा करते हुए संपूर्ण कार्यक्रम के लेआउट की भी जानकारी ली। इस दौरान पुलिस अधीक्षक विकास शाहवाल, नगर निगम कमिश्नर राजकुमार खत्री, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश सिन्हा, सिटी मजिस्ट्रेट श्रीमती जूही गर्ग, उद्योग विभाग के अधिकारी सहित सभी संबंधित जिला अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलेक्टर संदीप जीआर ने सभी अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं को लेकर पुलिस लाइन, पीटीसी ग्राउंड का अवलोकन किया और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होने वाले इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी अधिकारी अपने-अपने दायित्वों का पूर्ण तत्परता के साथ निर्वहन करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने एमपीआईडीसी के अधिकारियों से कहा कि वे कार्यक्रम की ब्रांडिंग और व्यवस्थाओं से संबंधित आवश्यक कार्य योजना बनाकर कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed