फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Railways stopped ticket checking campaign at Bina station, collected so much fine from 163 passengers...

Sagar News: बीना स्टेशन पर रेलवे ने चलाया टिकट चेकिंग अभियान, 163 यात्रियों से वसूला इतना जुर्माना...

Fri, 23 Aug 2024 04:38 PM IST
Sagar bureau सागर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 04:38 PM IST
सार

सागर जिले के बीना रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को व्यापक टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 163 बेटिकट यात्रा कर रहे यात्रियों को पकड़कर उनसे जुर्माना वसूला गया। 

विज्ञापन
Railways stopped ticket checking campaign at Bina station, collected so much fine from 163 passengers...
बीना रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल ने गुरुवार को बीना जंक्शन पर किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान चलाकर 163 यात्रियों से 67,000 रुपये का जुर्माना वसूला। इस अभियान का उद्देश्य अधिकृत यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना और रेल राजस्व में वृद्धि करना था।

विज्ञापन


22 अगस्त 2024 को भोपाल मंडल के बीना स्टेशन पर 19 टिकट चेकिंग स्टाफ के सहयोग से यह अभियान चलाया गया। पर्यवेक्षक टिकट चेकिंग स्टाफ की निगरानी में स्टेशन के बाहर निकलने वाले रास्तों की घेराबंदी की गई, ताकि कोई भी यात्री बिना टिकट जांच के स्टेशन से बाहर न जा सके। अभियान के दौरान, स्टेशन पर आने-जाने वाली 33 ट्रेनों के यात्रियों के टिकट की जांच की गई। जांच के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले 85 यात्रियों से 39,800 रुपये का किराया और जुर्माना वसूला गया। अनुचित टिकट लेकर यात्रा कर रहे 60 यात्रियों से 23,695 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। बिना बुक किए सामान के साथ यात्रा कर रहे 17 यात्रियों से 3,400 रुपये की वसूली की गई। इसके अलावा, स्टेशन पर गंदगी फैलाते हुए पकड़े गए एक यात्री से 200 रुपये जुर्माना वसूलने के साथ यात्रियों को उचित टिकट लेकर यात्रा करने और स्टेशन पर सफाई बनाए रखने की सलाह दी गई।
विज्ञापन


इस किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान के अंतर्गत कुल 163 मामलों में रेलवे ने 67,095 रुपये का राजस्व वसूला। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने यात्रियों से अपील की है कि वे उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें। प्रतीक्षा सूची ई-टिकट और प्लेटफार्म टिकट पर यात्रा की अनुमति नहीं है। प्लेटफॉर्म पर प्रवेश के लिए यात्रा टिकट या प्लेटफार्म टिकट होना आवश्यक है। यात्री IRCTC वेबसाइट/ऐप और UTS ऐप का उपयोग कर स्वयं भी टिकट बुक कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed