{"_id":"66ee49e814fb1d0c5d0471aa","slug":"police-seized-12-boxes-of-illicit-liquor-from-loader-vehicle-one-arrested-sagar-news-c-1-1-noi1338-2130265-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar News: लोडर वाहन से पुलिस ने 12 पेटी अवैध शराब जब्त की, एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: लोडर वाहन से पुलिस ने 12 पेटी अवैध शराब जब्त की, एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
Sat, 21 Sep 2024 12:13 PM IST
सागर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: सागर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 12:13 PM IST
सार
थाना प्रभारी शशि विश्वकर्मा ने बताया कि गुरुवार और शुक्रवार की रात मुखबिर की सूचना पर एक पिकअप वाहन से 12 पेटी शराब जब्त की गई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
अवैध शराब
विस्तार
सागर जिले के खुरई शहरी थाना पुलिस ने खुरई रजवांस रोड पर 12 पेटी देशी शराब ले जा रहे लोडिंग वाहन को जब्त किया है। इस दौरान पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य आरोपी फरार हो गया।
थाना प्रभारी शशि विश्वकर्मा ने बताया कि गुरुवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात को सूचना मिली थी कि रजवांस की ओर से एक पिकअप वाहन में अवैध शराब खुरई की ओर लाई जा रही है। पुलिस ने मुड़िया गांव के पास घेराबंदी की, जिससे पिकअप को छोड़कर दो लोग अंधेरे में भाग गए। पुलिस ने उनमें से एक को मुड़िया निवासी सौरभ यादव के रूप में पहचाना।
वाहन मालिक की पहचान करने पर खुरई के गढ़ोला नाका निवासी कपिल चढ़ार को गिरफ्तार कर लिया गया। कपिल चढ़ार और एक अन्य पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जब्त की गई शराब की कीमत 72 हजार रुपये बताई गई है और पिकअप वाहन की कीमत लगभग 5 लाख रुपये है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया और उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।