{"_id":"6821d1c0b9e0239fe90e1ab5","slug":"police-revealed-the-blind-murder-the-drunk-bus-cleaner-had-killed-the-victim-by-throwing-a-stone-sagar-news-c-1-1-noi1338-2936100-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar News: बस स्टैंड मार्केट में युवक की हत्या का खुलासा, बस क्लीनर गिरफ्तार, शराब के नशे में की वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: बस स्टैंड मार्केट में युवक की हत्या का खुलासा, बस क्लीनर गिरफ्तार, शराब के नशे में की वारदात
Mon, 12 May 2025 04:57 PM IST
सागर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: सागर ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 04:57 PM IST
सार
पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी पूरन यादव, जो कि दमोह का निवासी और बस का क्लीनर है, उसने शराब के नशे में झगड़े के बाद उसे युवक की पत्थर से मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
हत्या का खुलासा
विस्तार
सागर जिले के देवरी थाना क्षेत्र के देवरी नगर के बस स्टैंड पर बनी मार्केट के पीछे दो दिन पहले हुए एक युवक के अंधे कत्ल का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस मामले में एक बस क्लीनर को गिरफ्तार किया है, जिसने शराब के नशे में इस वारदात को अंजाम दिया था।
सागर जिले के देवरी में स्थित बस स्टैंड के पास बनी मीट मार्केट के पीछे दो दिन पहले एक 33 वर्षीय युवक का शव मिला था। शव पत्थर से कुचला गया था। शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि मृतक देवरी का निवासी था। उसका नाम कंछेदी गोंड है और वह शटरिंग का काम करता था।
ये भी पढ़ें- कोल्डड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर महिला के साथ दुष्कर्म, न्यूड तस्वीर और वीडियो बनाए, फिर की यह डिमांड
विज्ञापन
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद वारदात के सुराग जुटाकर इस मामले का खुलासा कर दिया। देवरी थाना प्रभारी ने हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि देवरी में शनिवार को बस स्टैंड में कंछेदी पिता नंदलाल गौड़ उम्र 33 वर्ष निवासी बाजार वार्ड देवरी कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा पत्थर पटक कर हत्या कर दी गई थी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस द्वारा अपराध पंजीकृत कर विवेचना में ले लिया गया था।
ये भी पढ़ें- नदी किनारे मिला मानव कंकाल, पुलिस ने जब्त कर शुरू की जांच, गांव में दहशत का माहौल
वरिष्ठ अधिकारियों को घटना से अवगत कराकर उनके मार्गदर्शन में एक टीम गठित की गई, जिसमें थाना प्रभारी देवरी एवं टीम द्वारा सतत जांच कर अवलोकन कर घटना के संबंध में साक्ष्य एकत्र किया, जिसमें पुलिस को जानकारी लगी कि वारदात की दरम्यानी रात्रि में करीब 11:00 बजे मृतक कंनछेदी का झगड़ा देवरी बस स्टैंड पर आने वाली बस के क्लीनर दमोह निवासी पूरन यादव से हुआ था और आरोपी पूरन यादव द्वारा कंछेदी से मारपीट की गई तथा कंछेदी को नीचे गिराकर उसके सिर पर पत्थर पटक कर हत्या कर दी गई थी। आरोपी पूरन यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से आरोपी को न्यायालय द्वारा जेल भेज दिया गया है।